फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shri Jairam Sainik School cadets launched the Tricolor campaign in every home

Kurukshetra News: श्री जयराम सैनिक स्कूल कैडेट ने हर घर तिरंगा अभियान चलाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Shri Jairam Sainik School cadets launched the Tricolor campaign in every home
कुरुक्षेत्र। श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल एवं श्री जयराम सैनिक स्कूल के कैडेट्स ने देश के स्वतंत्रता दिवस पर पूरे जोश और देशभक्ति की भावना के साथ हर घर तिरंगा अभियान चलाया। उन्होंने स्कूल परिसर में देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजा दिया। तिरंगा हमारी शान है, हर घर तिरंगा अभिमान है, चलो देश की एकता बढ़ाए, हर घर तिरंगा फहराए।
विज्ञापन

अभियान के तहत कैडेट्स ने लोहार माजरा में भ्रमण किया और गांव वासियों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए। इस दौरान वे गांव की सरपंच प्रतिमा व सुमन बाला (सीएससी आशा वर्कर) के घर भी पहुँचे और वहां भारतीय तिरंगा भेंट किया। इसके अतिरिक्त अपनी खुशी व्यक्त की। प्रिंसिपल अंजु अग्रवाल और सेवानिवृत्ति प्रशासनिक अधिकारी सूबेदार मेजर सुरेश कुमार ने कैडेट्स के इस प्रयास की सराहना की तथा उन्हें आगे भी ऐसे राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक भी इस अभियान में उनके साथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed