फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Showing spirit at the age of 70, two players from the district won six medals.

Kurukshetra News: 70 की उम्र में दिखाया जज्बा, जिले के दो खिलाड़ियों ने जीते छह पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Showing spirit at the age of 70, two players from the district won six medals.
कुरुक्षेत्र। जिले के दो वरिष्ठ खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर्स खेल-2026 में कुल छह पदक जीते। यह प्रतियोगिता संयुक्त भारतीय खेल प्रतिष्ठान की ओर से 6 और 7 जून को आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

70 से अधिक आयु वर्ग में सुभाष भारद्वाज ने लंबी कूद में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने ट्रिपल जंप और हैमर थ्रो में दो रजत पदक भी जीते। इस तरह सुभाष ने कुल तीन पदक अपने नाम किए। 65 से अधिक आयु वर्ग में वीरभान ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 हजार मीटर वॉक में रजत पदक जीता। वीरभान ने 5 हजार मीटर वॉक और 3 हजार मीटर वॉक स्पर्धा में भी रजत पदक हासिल किए। दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर एक स्वर्ण और पांच रजत पदक जीते। उन्होंने जिले को राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाई। प्रतियोगिता से लौटने पर खेल प्रेमियों ने उनका स्वागत किया। खेल जगत से जुड़े लोगों ने इसे युवाओं के लिए बड़ा संदेश बताया। उनका कहना है कि शारीरिक दक्षता और दृढ़ संकल्प की कोई उम्र नहीं होती। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि में उनके प्रशिक्षकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन में ही दोनों ने राष्ट्रीय स्तर पर सफलता पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed