{"_id":"644d712ed8bd3fd7ef03e5e4","slug":"showcased-talent-in-dance-color-festival-kurukshetra-news-c-18-1-106461-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नृत्य रंग उत्सव में किया प्रतिभा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नृत्य रंग उत्सव में किया प्रतिभा का प्रदर्शन
Sun, 30 Apr 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। हरियाणा कला परिषद ने विश्व नृत्य दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय नृत्य रंग उत्सव आयोजित किया। स्थानीय कलाकारों तथा विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न राज्यों के नृत्यों को प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथि मुखत्यार सिंह ने की। कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति डीएवी स्कूल की छात्रा गुंजन शर्मा की ओर से कत्थक नृत्य के माध्यम से कृष्ण वंदना की रही। अगली प्रस्तुति निखिल पारचा, दीपक कुमार, सुनैना, लवी, मुस्कान तथा दीपक के हरियाणवी नृत्य की रही, जिसमें कलाकारों ने शिव स्तुति तु राजा की राजदुलानी मैं सिर्फ लगोंटे वाला सूं ...प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोहा।
इसके बाद डीएवी स्कूल की छात्रा करमनदीप कौर ने राजस्थानी तेरह ताली प्रस्तुत कर राजस्थान की संस्कृति रंग मंच पर बिखेरे। शिवकुमार किरमच ने भी अपने चुटकुलों से सभी को खूब गुदगुदाया। महाराणा प्रताप स्कूल की छात्रा तरुषी ने राजस्थानी घूमर और सुमन और साथी कलाकारों ने हरियाणवी घूमर प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोहा।
विज्ञापन
गुरुनानक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा पंजाबी गिद्दा और गुरनूर व करमनदीप कौर की कत्थक नृत्य की प्रस्तुति के साथ-साथ निखिल पारचा का हरियाणवी नृत्य छोरा मैं हरियाणे का भी दर्शकों के लिए अति मनमोहक रहा। अंतिम प्रस्तुति निखिल कुमार और उनके कलाकारों की मयूर नृत्य रही, जिसमें कलाकारों ने राधा-कृष्ण की सुंदर झांकियों का दर्शन करवाया। मुख्यअतिथि ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर हरियाणा कला परिषद के कार्यालय प्रभारी धर्मपाल गुगलानी, शिवकुमार किरमच, नीरज सेठी भी उपस्थित रहे। मंच संचालन कला परिषद के मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने किया।