फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Show cause notice will be issued to the absent executive engineer

Kurukshetra News: गैर हाजिर कार्यकारी अभियंता को जारी होगा कारण बताओ नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice will be issued to the absent executive engineer
कुरुक्षेत्र। जिला सचिवालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में जनस्वास्थ्य विभाग का कोई भी अधिकारी लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए नहीं पहुंचा। ऐसे में शिविर में बिना बताए गैर हाजिर रहने पर जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। ये निर्देश देते हुए नगराधीश डॉ रमन गुप्ता ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी समाधान शिविर को गंभीरता से लें और लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए शिविर में मौजूद रहें। लापरवाही बरतने वालों को सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


नगराधीश शिविर मेंं लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। इससे पहले उन्होंने शिविर में क्रिड से संबंधित 21 और अन्य विभागों से सम्बन्धित 12 समस्याओं को सुना और इनमें से 20 समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। क्रिड से संबंधित एक समस्या लंबित है जिस पर जल्द कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। शिविर में पंकज अरोड़ा ने अपनी शिकायत रखी कि जन सूचना अधिकार नियम के तहत एवं विभाग के नियमानुसार एक सूचना जनस्वास्थ्य विभाग से 30 जनवरी को मांगी थी। सूचना के बाद कार्यकारी अभियंता द्वारा जल्द से जल्द सूचना देने के लिए प्रार्थी को राशि बताई जाए। उसी दिन तीन फरवरी को दूसरा पत्र प्रार्थी भेजा गया, जिसमें सूचना देने के लिए 85 हजार रुपए की डिमांड की गई।
विज्ञापन


शिविर में यह पक्ष भी रखा कि प्रार्थी द्वारा 10 हजार रुपए का डिमांड ड्राफ्ट जमा करवा कर यह निवेदन किया गया कि 80 हजार रुपए की राशि किस आधार पर मांगी गई है। इसके बावजूद विभाग के कहने पर पांच मार्च को 70 हजार रुपए की राशि जमा करवाई और आज तक भी सूचना उपलब्ध नहीं करवाई गई। इसके अलावा उन्होंने नरकतारी रोड पर दीदार नगर में अनुमति के बिना स्कूल के मेन गेट के सामने सड़क खोदकर गड्ढïा बना दिया और पानी का कनेक्शन काट दिया गया। इस विषय पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। नगराधीश ने इन समस्याओं का समाधान करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के बारे में पूछा तो शिविर में कोई भी अधिकारी उपस्थित नहीं था। इसे गंभीरता से लेते हुए नगराधीश ने विभाग के कार्यकारी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि भविष्य में कोई भी अधिकारी बिना बताए गैर हाजिर रहा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed