{"_id":"66d26ddcc2f897bb600f0e16","slug":"shopkeeper-robbery-case-half-an-hour-before-the-robbery-masked-men-opened-fire-on-the-hotel-operator-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-123325-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार लूट का मामला : लूटपाट से आधा घंटा पहले नकाबपोशों ने होटल संचालक पर चलाई थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार लूट का मामला : लूटपाट से आधा घंटा पहले नकाबपोशों ने होटल संचालक पर चलाई थी गोली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। अमीन रोड पर देर रात किराना दुकानदार के साथ लूटपाट से 30 मिनट पहले इन्हीं बदमाशों ने होटल संचालक पर फायर किया था। गोली होटल के बाहरी शीशे पर लगी थी। तीन दिन पहले आरोपियों ने संचालक से एक लाख रुपये की चौथ मांगी थी और 10 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए थे।
थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में दर्शन गर्ग निवासी पटियाला बैंक कॉलोनी ने बताया कि उसका कॉलोनी में होटल है। वीरवार की देर रात वह की होटल की रिसेप्शन पर बैठा था। इसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक आए और होटल के सामने खड़ा होकर जान से मारने की नीयत से उस पर फायर कर दिया। गोली होटल के मेन गेट के शीशे पर लगी, जिसके बाद आरोपी अपनी बाइक पर फरार हो गए। इसके तीन दिन पहले 26 अगस्त की रात करीब पौने आठ बजे आरोपी उसके होटल में आए थे। आरोपी अमित और उमेश ने उसे देसी कट्टा दिखाकर एक लाख रुपये मांगे थे। तब आरोपियों ने उससे 10 हजार रुपये छीने थे। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अमित उर्फ मित्ता, उमेश उर्फ बब्लू और मटरू के खिलाफ शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
दुकानदार से छीने थे 12 हजार
होटल संचालक पर गोली चलाने के करीब आधे घंटे बाद आरोपियों ने अमीन रोड पर किराना दुकानदार सुरेश कुमार की दुकान में घुसकर कट्टा दिखाकर करीब 12 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए थे। दुकानदार और उसके दोस्त ने उनको रोकने का प्रयास तो आरोपियों ने हवाई फायर किया था। शिकायत पर मामले में तीनों को विभिन्न धाराओं में नामजद किया है।
विज्ञापन
तुरंत गिरफ्तारी की मांग, नहीं तो होगी सड़क जाम
पटियाला बैंक कॉलोनीवासियों ने इन घटनाओं के विरोध में शुक्रवार को समाजसेवी अशोक शर्मा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। उन्होंने 48 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं होने पर सड़क जाम करने की चेतावनी दी। मांग रखी कि कॉलोनी में चल रहे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाया जाए। अशोक शर्मा ने कहा कि शहर में बढ़ रहे अपराध को लेकर शहरवासी भयभीत हैं। इस मौके पर तिलक राज, उमेश, साहनी, रणपंत सिंह, दीवाना, सुरेश सन्नी, अजीत, संजय रामकुमार, अमित सोनू लाल, बाबू राम, पवित्र, विक्की, बिट्टू, टोनी, प्रिंस, काका सहित काफी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे।
दिल्ली भागने की फिराक में थे आरोपी
सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि उनकी टीम ने आरोपी अमित, उमेश और मटरू को किराना दुकानदार से नकदी छीनने के मामले में पिपली बस अड्डा के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली भागने की फिराक पिपली बस अड्डे के पास खड़े थे। आरोपी उमेश आर्म्स एक्ट के मामले में नौ अगस्त को ही जमानत पर आया था। इसके अलावा आरोपी अमित पर चार और मटरू के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। आज शनिवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।