फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   shope opening time change

दुकानों के समय में बदलाव, सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी दुकानें

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
shope opening time change
उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रशासन ने अब आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के लिए समय में परिवर्तन किया है। इस नई समय सारणी के अनुसार आवश्यक वस्तुओं की दुकाने सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक ही खोली जा सकेंगी। अब 15 अप्रैल से इस निर्धारित समय के अनुसार ही दुकानें खुलेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि सभी मेडिकल, फलों, सब्जियों, और आवश्यक वस्तुओं की सभी दुकाने खोलने तथा घर-घर जाकर दूध व न्यूज पेपर की सप्लाई सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक ही रहेगा, हालांकि होम डिलीवरी आवश्यक वस्तुओं के लिए जारी रहेगी। सभी आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं के साथ-साथ मीट और अंडों की दुकाने भी सामान्य पब्लिक के लिए दुकाने सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक रविवार को भी खुली रहेंगी। \tउन्होंने कहा कि मेडिकल की दुकाने रविवार को भी सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक खुली रहेगी। इतना ही नहीं अस्पतालों और नर्सिंग होम के परिसरों में दवाई विक्रेताओं की दुकानें 24 घंटे खुली रहेंगी। उन्होंने कहा कि शहर के क्षेत्र में दूध वाली डेयरी में कार्य शाम के समय दुकान का शटर बंद करके होगा लेकिन दूध बेचने का सामान्य पब्लिक के लिए कार्य सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक ही किया जा सकेगा। यह आदेश 15 अप्रैल से आगामी आदेशों तक जारी रहेंगे। इन आदेशों की अवहेलना करने वाले के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed