फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shooter Amit had tried to fire at the visa agent

Kurukshetra News: शूटर अमित ने वीजा एजेंट पर फायरिंग का किया था प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Shooter Amit had tried to fire at the visa agent
कुरुक्षेत्र। ढांड रोड पर सोमवार देर रात एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश अमित एलएनजेपी अस्पताल में उपचाराधीन है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद हुई। एसटीएफ अंबाला के डीएसपी अमन कुमार ने बताया कि उनकी टीम को वीजा एजेंट से रंगदारी मांगने के मामले में पकड़े गए आरोपी अरविंद से फरार चल रहे अमित उर्फ मित्ता निवासी कौल जिला कैथल के छिपे होने की लीड मिली थी। टीम ने सोमवार रात को ढांड रोड पर भाखड़ा नहर के पास अमित को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में टीम ने आरोपी की टांग में गोली मारकर उसे काबू कर लिया। अमित अपने गांव जाने की फिराक में था।
विज्ञापन


गौर हो गत माह वीजा एजेंट वैभव शर्मा हाल निवासी सेक्टर-तीन से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। मांग पूरी न होने पर वैभव शर्मा को जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले की जांच एसटीएफ अंबाला ने करते हुए राकेश निवासी इब्राहिम मंडी करनाल, राहुल राणा, हरजीत सिंह निवासी सांभली जिला करनाल, अरविंद और हर्षित को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन





फायरिंग का किया था प्रयास : डीएसपी अमन कुमार ने बताया कि अरविंद ने वीजा एजेंट पर फायरिंग का प्रयास किया था। इसके अलावा राहुल और हरजीत रंगदारी के पैसे इकट्ठे करने का काम करते थे। आरोपी अमित पर कार छीनने का मामला भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed