फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shivani first in essay writing competition of Jhankar Utsav

Kurukshetra News: झंकार उत्सव के निबंध लेखन प्रतियोगिता में शिवानी प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Shivani first in essay writing competition of Jhankar Utsav
पिहोवा। राजकीय महाविद्यालय भेरियां में आयोजित झंकार उत्सव में विजेताओं को सम्मानित करते हुए प्र
पिहोवा। राजकीय महाविद्यालय भेरियां में दो दिवसीय झंकार उत्सव वीरवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि वसंत ऋतु के अवसर पर झंकार उत्सव महाविद्यालय सांस्कृतिक समिति के सौजन्य से प्रति वर्ष होने वाला कार्यक्रम है। यह विद्यार्थियों को प्रतिभा निखारने के लिए मंच प्रदान करता है और उनमें नई उमंग व जोश भरता है। दो दिवसीय उत्सव के पहले दिन निबंध लेखन प्रतियोगिता में शिवानी प्रथम, कंचन द्वितीय और पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

भाषण में वंशिका ने प्रथम, कोमल ने द्वितीय और पूजा ने तृतीय स्थान हासिल किया। कविता पाठ में नेहा रानी ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय व सुनैना ने तृतीय स्थान पर रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में दामिनी प्रथम, तानिया रानी द्वितीय व सानिया ने तृतीय स्थान, पोस्टर प्रतियोगिता में दीपिका प्रथम, ज्योति द्वितीय, दीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गायन में स्नेहा प्रथम, रितेश द्वितीय व तन्नु तृतीय स्थान पर रही। मिमिक्री में सुनैना ने प्रथम और मोनो एक्टिंग में ज्योति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि सांस्कृतिक विधाएं समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनसे न केवल अपनी संस्कृति के बारे में जानने और समझने में मदद मिलती अपितु इनसे रचनात्मकताएं आत्मविश्वास और सामाजिक एकता भी बढ़ती है। इस मौके पर डॉ. जागीर सिंह, डाॅ. प्रशांत कुमार, डाॅ. दीपक कुमार, प्रो. गीता रानी, प्रो सोहन लाल, डॉ मोनिका सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed