फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shiva stuti performed on Trimurti Shiva Jayanti Festival

Kurukshetra News: त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव पर की गई शिव स्तुति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Shiva stuti performed on Trimurti Shiva Jayanti Festival
कुरुक्षेत्र। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के विश्व शांति धाम सेवा केंद्र में 90 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं शिव ध्वज फहराने के साथ हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में शिव स्तुति, नृत्य-नाटिका और आध्यात्मिक संदेशों के माध्यम से शिव शंकर के आध्यात्मिक रहस्य को स्पष्ट किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर महंत बंसी पुरी जी महाराज का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। वक्ताओं ने बताया कि परमात्मा शिव निराकार ज्योति-बिंदु हैं और राजयोग के माध्यम से उनसे जुड़कर आत्मिक शांति प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम का मुख्य विषय परमात्मा शिव के दिव्य अवतरण तथा दिव्य कर्म रहा। बीके मधु बहन ने संस्था के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 1936 में ब्रह्मा बाबा द्वारा स्थापित यह संस्था आज विश्वभर में आध्यात्मिक ज्ञान का प्रसार कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेंटर इंचार्ज राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरोज बहन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed