फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shiva marriage episode narrated in Shiva Mahapuran story

Kurukshetra News: शिवमहापुराण कथा में सुनाया शिव विवाह प्रसंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Shiva marriage episode narrated in Shiva Mahapuran story
कुरुक्षेत्र। जय मां दुर्गा-जय श्री महाकाल ट्रस्ट कुरूक्षेत्र द्वारा श्रावण माह के उपलक्ष्य में जनकल्याणार्थ शिव शक्ति महायज्ञ एवं शिवमहापुराण कथा के पांचवें दिन कथावाचक पंडित विकास कौशिक ने शिव विवाह प्रसंग विस्तार से सुनाया। कालेश्वर महादेव मंदिर के समीप मां बाला सुंदरी त्रिपुरेश्वरी श्री दुर्गा देवी यज्ञशाला मंदिर में शिव शक्ति महायज्ञ में मुख्य यजमान पीठाधीश पंडित राजेश मौदगिल सहित गोपाल शास्त्री,सर्वेश कुमार पांडे, शिव प्रकाश सैनी,मनजीत सैनी, कृत सैनी, भीम सिंह, मनोज गुप्ता, रवि राणा, रक्षित और हर्षित आदि ने आहुतियां दी।
विज्ञापन

कालेश्वर महादेव मंदिर सभागार में शिवमहापुराण कथा के दौरान शिव विवाह प्रसंग विस्तार से बताते हुए कथावाचक पंडित कौशिक ने बताया कि शिवमहापुराण में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का प्रसंग एक महत्वपूर्ण कथा है। यह प्रसंग शिव और पार्वती के प्रेम,तपस्या और विवाह के बारे में गृहस्थ जीवन जीने वालों को एक शिक्षा प्रदान करता है। देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उनसे विवाह करने का वचन दिया। विवाह की तैयारी धूमधाम से की गई। विवाह समारोह में सभी देवताओं, ऋषियों और अन्य गणों ने भाग लिया। कथा के दौरान विवाह के मंगल गीत भी गाए गए। शिवमहापुराण कथा की आरती में सभी श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed