{"_id":"64e07f9e7e18b63d020494ea","slug":"shiromani-gurdwara-management-committee-jumps-into-hsgmc-controversy-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra:शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी HSGMC विवाद में कूदी, गुरुघरों का प्रबंधन SGPC को सौंपने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra:शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी HSGMC विवाद में कूदी, गुरुघरों का प्रबंधन SGPC को सौंपने की मांग
Sat, 19 Aug 2023 02:08 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 19 Aug 2023 02:08 PM IST
सार
अंबाला के पंजोखरा साहिब में हुए प्रकरण का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। एसजीपीसी धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य तजेंद्र पाल सिंह ढिल्लो की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस मामले को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तो वहीं आरोप लगाए गए कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी गुरुघरों का प्रबंधन संभालने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन
कमेटी के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंबाला के पंजोखरा साहिब में हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के बीच हुए विवाद में अब शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी अमृतसर भी कूद गई है। कमेटी ने जहां इस मामले को लेकर कुरुक्षेत्र स्थित सिख मिशन कार्यालय में बैठक की तो वहीं इस विवाद की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन
एसजीपीसी धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य तजेंद्र पाल सिंह ढिल्लो की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस मामले को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तो वहीं आरोप लगाए गए कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी गुरुघरों का प्रबंधन संभालने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। अंबाला के पंजोखरा साहिब में हुए प्रकरण में सरकार द्वारा मनोनीत कमेटी के ओहदेदारों की असलियत सामने आ गई है। कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रहे बलजीत सिंह दादूवाल व वर्तमान महासचिव गुरविंद्र सिंह धमीजा ने गुरुघर की मर्यादा ही लांघ दी, जो बेहद निंदनीय है।
विज्ञापन
यहीं नहीं कमेटी प्रधान भी गुरुघरों का संचालन संभालने में असफल रहे हैं और ऐसे हालात में सरकार को प्रदेश के गुरुघरों का प्रबंधन शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी अमृतसर के हवाले किया जाए, ताकि पहले की तरह बेहतर तरीक से संचालन किया जा सके। सरकार ने ये पदाधिकारी प्रदेश की संगत पर थोंपे थे, जो कहीं भी भला नहीं कर सकते। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द प्रदेश में चुनाव कराए जाएं और तब तक गुरुघरों का संचालन एसजीपीसी को सौंपा जाए।
विज्ञापन
धर्मनगरी में होगा एसजीपीसी की ओर से समागम, अध्यक्ष धामी होंगे मुख्यातिथि
इस दौरान एसजीपीसी की ओर से धर्मनगरी स्थित सिख मिशन कार्यालय पर 23 सितंबर को विशाल गुरुग्रंथ साहिब प्रकाशोत्सव पर समागम मनाने का भी निर्णय लिया गया, जिसकी तैयारियों को लेकर भी बैठक में रणनीति बनाई गई। एसजीपीसी धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य तेजेंद्र पाल ढिल्लो ने बताया कि इस समागम में एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंद्र सिंह धामी मुख्य रूप से शिरकत करेंगे जबकि अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे।