फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shanidev Maharaj was consecrated in the ancient Shaktipeeth Maa Bhadrakali temple.

Kurukshetra News: प्राचीन शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में शनिदेव महाराज की हुई प्राण प्रतिष्ठा

Fri, 07 Jun 2024 04:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 07 Jun 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Shanidev Maharaj was consecrated in the ancient Shaktipeeth Maa Bhadrakali temple.
कुरुक्षेत्र। जिले में वीरवार को शनि देव जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान शहर में कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं मंदिरों में अल सुबह से ही श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए कतार में लगे थे। जिले में मुख्य आयोजन शक्तिपीठ श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में किया गया। यहां पर शनि जयंती के उपलक्ष्य में नवनिर्मित शनिदेव महाराज मंदिर में भगवान शनिदेव की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
विज्ञापन

पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा जी ने बताया कि मंदिर परिसर में नवनिर्मित शनि देव महाराज के मंदिर के दर्शन करने के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने बताया कि ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती हैं। ज्येष्ठ अमावस्या तिथि के दिन ही शनिदेव का जन्म हुआ था। इस खास दिन पर पूरे विधि-विधान से शनि देव की पूजा करने और व्रत रखने से कुंडली में शनि दोष दूर हो जाता है और जीवन से कई प्रकार की समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही मनचाही मनचाही मनोकामनाएं भी पूरी होती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनि जयंती के उपलक्ष्य में मां भद्रकाली की उपासना की गई और चिरकाल से मंदिर में स्थापित तेल ज्योति को शनि देव मंदिर में ले जाने की अनुमति मांगी गई। साथ ही शनि मंदिर का स्वास्तिक तिलक कर रिबन काटा गया। इसके बाद शनि शिला का दशविध स्नान किया गया, जिसमें घी, इत्र, दूध, दही, गन्ने, अनार व आम रस, नवग्रह संविदा, गंगाजल,सर्वोषधी, भस्म, शहद का प्रयोग किया गया। इसके बाद ही शनिदेव महाराज को मंदिर में स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंत्रों का उच्चारण किया गया। उन्होंने बताया कि फिर अंग चेतन व समाविष्ट पूजन किया गया, जिसमें चेतन पूर्ण शक्ति त्रिशूल को शिला व सभी नवग्रहों पर लगाकर प्राण ऊर्जा को स्थानांतरित किया गया। उसके बाद प्राण स्थिरीकरण पूजन कर शनिदेव से चिरकाल तक इस शिला के माध्यम से भक्तों पर कृपा बरसाते रहने का आशीर्वाद मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा हवन कर शनिदेव जी के 108 नामों का जाप किया गया और शिखर कलश की स्थापना की गई, फिर शुभ मुहूर्त के अनुसार सुबह 11 बजकर 58 मिनट पर शनि महाराज के मंदिर को दर्शनों के लिए खोल दिया गया। इस मौके पर देवेंद्र गर्ग, अनुराग कौशिक, संजीव सीकरी, नरसिंह गोयल, गौरव अग्रवाल, डॉ. पवन बंसल, गोबिंद सिंगला, एमके मौदगिल, धर्मपाल गोयल, जीवन मौदगिल, शिमला देवी, हेमराज शर्मा, अन्नू पॉल, डॉ. संजय शर्मा, स्नेहिल शर्मा, संजीव मित्तल, रामपाल लाठर सहित अन्य मौजूद रहे।


---------------------
फोटो 20
श्री शनि शिला मंदिर में मनाई शनि जयंती
संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। श्री शनि शिला मंदिर में वीरवार को शनि जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं समाजसेवी संदीप गर्ग ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को भगवान शनि देव की पूजा अर्चना करनी चाहिए, क्योंकि शनिदेव महाराज सुख समृद्धि देने वाले देवता है। मंदिर की संचालिका नीलम रानी ने कहा कि शनिवार के दिन भगवान शनिदेव को तिल काला कपड़ा, गुड़ व तेल आदि अर्पण करना चाहिए, जिससे वे प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस मौके पर पूर्व पार्षद सुनील तोमर, घनश्याम कांबोज, वैभव चावला, उषा गोयल, धर्मपाल गर्ग, अंकुर गर्ग, शशि गोयल, नीशा, अजय पोपली, सूरज कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed