फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shamli won the final match of volleyball competition

Kurukshetra News: शामली ने जीता वॉलीबॉल स्पर्धा का फाइनल मुकाबला

Tue, 03 Sep 2024 07:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 03 Sep 2024 07:30 AM IST
विज्ञापन
Shamli won the final match of volleyball competition
बाबैन। संघौर गांव में संघौर क्लब की ओर से वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सिसौली व शामली के बीच फाइनल मैच हुआ। इसमें शामली की टीम ने सिसौली की टीम को हराकर जीत हासिल कर ली। दो दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में 18 टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजित सम्मान समारोह में ब्लॉक समिति के चेयरमैन विक्रमजीत सिंह चीमा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और खिलाड़ियों को प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ खेलों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए, इससे जहां खिलाड़ी की प्रतिभा निखरने से उनका प्रदर्शन उमदा होगा तो वहीं खिलाडी का मानसिक, शारीरिक व बौद्धिक विकास भी होगा। उन्होंने कहा कि युवा अगर खेलों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो इससे उनके जिले व देश का नाम रोशन होगा। इस मौके पर पूर्व सरपंच बलिन्द्र सिंह, तरसेम नंबरदार, राजकिशन, विकास कुमार, रोशन लाल, प्रिंस, कनव, मनोज कुमार, अजैब सिंह, हरदयाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed