{"_id":"66d508b6b71e7ea52d0d6c17","slug":"shamli-team-won-in-volleyball-competition-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-123421-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: वाॅलीबॉल प्रतियोगिता में शामली की टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: वाॅलीबॉल प्रतियोगिता में शामली की टीम ने मारी बाजी
विज्ञापन
बाबैन। संघौर गांव में संघौर क्लब के द्वारा वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच शामली व मारंवा खुर्द के बीच हुआ जिसमें शामली की टीम ने मारंवा खुर्द की टीम को शिकस्त देकर विजय हासिल की। इस प्रतियोगिता में लगभग 18 टीमों ने हिस्सा लिया।
इस प्रतियोगिता में लाडवा विधायक मेवा सिंह ने बतौर मुख्यातिथि कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, केवल खिलाड़ी को सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है, इसलिए हर खिलाड़ी को मन लगाकर खेलों में हिस्सा लेते हुए अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं करवाने से ग्रामीण क्षेत्र में आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है और उसकी प्रतिभा में निखार आने पर वह खेलों में पहले से बेहतर प्रदर्शन करता है। इस मौके पर पूर्व सरपंच बलिन्द्र सिंह, तरसेम नंबरदार, मास्टर राजकिशन, विकास कुमार, रोशन लाल, प्रिंस, कनव, प्रदीप सांगवान, मनोज कुमार, अजैब सिंह, हरदयाल सिंह व अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।