फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shameful: With no tires, how will the state transport buses run on the road?

शर्मनाक : टायर तो है नहीं, सड़क पर कैसे दौड़ेंगी रोडवेज की बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Shameful: With no tires, how will the state transport buses run on the road?
कुरुक्षेत्र। नए अड्डे पर पुराने फटे टायरों के साथ यात्रियों की जिंदगी से ​खिलवाड़ कर दौड़ती रोड
दीपक शर्मा
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर स्थित कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो में टायरों की कमी के कारण सरकारी बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। डिपो की चार बसें पिछले करीब दो माह से टायरों के अभाव में वर्कशॉप में खड़ी हैं। इन बसों के सड़क पर नहीं उतर पाने से यात्रियों के लिए उपलब्ध बसों की संख्या पर असर पड़ रहा है। वहीं, डिपो की कई अन्य बसों के टायर भी पुराने बताए जा रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में परेशानी बढ़ने की आशंका है।
डिपो अधिकारियों के अनुसार, टायरों की कमी के संबंध में मुख्यालय को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पाई है। मौजूदा स्थिति में डिपो को करीब 80 टायरों की तत्काल जरूरत है। टायर उपलब्ध नहीं होने से खड़ी बसों को दोबारा संचालन में लाना संभव नहीं हो पा रहा। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब बसों को सड़क पर उतारने के लिए जरूरी संसाधन ही उपलब्ध नहीं हैं तो यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने की व्यवस्था कैसे सुचारु रहेगी।
विज्ञापन


-------
पुराने टायरों से बढ़ सकती है परेशानी
डिपो में पहले से खड़ी चार बसों के अलावा कई अन्य बसों के टायर भी पुराने होने की बात सामने आई है। यदि समय पर टायर नहीं बदले गए तो संबंधित बसों को भी संचालन से हटाने की नौबत आ सकती है। इसका असर रूटों पर बसों की उपलब्धता और यात्रियों की आवाजाही पर पड़ने की आशंका है। ऐसे में डिपो को तत्काल पर्याप्त टायर उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता है। साथ ही खड़ी बसों को दोबारा सड़क पर उतारा जा सकेगा और अन्य बसों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
टायरों की किल्लत, बंदोबस्त के प्रयास जारी : पवन
यातायात प्रबंधक पवन कुमार ने बताया कि डिपो में बसों के टायरों की किल्लत चल रही है। चार से पांच बसों की सेवाएं कुछ दिन से प्रभावित होने की भी जानकारी सामने आई है। कर्मचारियों से जानकारी लेने पर करीब 80 टायरों की कमी बताई गई है। टायरों की व्यवस्था करने के लिए महाप्रबंधक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।

कुरुक्षेत्र। नए अड्डे पर पुराने फटे टायरों के साथ यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर दौड़ती रोड

कुरुक्षेत्र। नए अड्डे पर पुराने फटे टायरों के साथ यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर दौड़ती रोड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed