फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Guest teachers to gather again today; will undertake a foot march to Chandigarh.

Kurukshetra News: आज फिर जुटेंगे अतिथि अध्यापक, चंडीगढ़ तक करेंगे पैदल मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Guest teachers to gather again today; will undertake a foot march to Chandigarh.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नियमितीकरण की मांग के लिए प्रदेशभर के अतिथि अध्यापक रविवार को कुरुक्षेत्र में न्याय रैली करेंगे। इसके बाद कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़ तक पैदल मार्च निकालकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के राज्य प्रधान दिनेश यादव ने बताया कि अतिथि अध्यापक अदालत के निर्णय के अनुसार तीन साल की नीति के तहत नियमित करने और जून 2014 से सभी लाभ देने की मांग कर रहे हैं।

दिनेश यादव प्रदेश प्रधान अतिथि अध्यापक संघ ने कहा कि 26 अक्टूबर को सभी विधायकों और मंत्रियों को मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। एक नवंबर को गुरुग्राम, कैथल, अंबाला, करनाल, हिसार और रोहतक में जोनल रैलियां होंगी। वहीं, 14 और 15 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का घेराव किया जाएगा। 28 अक्टूबर को अध्यापिकाएं करवाचौथ पर तीन साल की नीति का दुपट्टा पहनेंगी, जबकि आठ नवंबर को अतिथि अध्यापक काली दिवाली मनाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार की 16 और 18 जून 2014 की नियमितीकरण नीतियों को वैध करार दिया था। इसके बाद 29 अप्रैल और 27 मई को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने भी अतिथि अध्यापकों को नियमित करने के पक्ष में आदेश दिए। उनका कहना है कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत अतिथि अध्यापक इन नीतियों के तहत नियमित होने की शर्तें पूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार के बीच चार दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। संघ ने सरकार से नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू करने और जून 2014 से सभी लाभ देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed