{"_id":"6add101f1c700aad59062b99","slug":"health-workers-to-protest-today-against-the-online-transfer-policy-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-163180-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ऑनलाइन तबादला नीति के विरोध में आज प्रदर्शन करेंगे स्वास्थ्य कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ऑनलाइन तबादला नीति के विरोध में आज प्रदर्शन करेंगे स्वास्थ्य कर्मचारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग की मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन करेगी। एसोसिएशन की मांग है कि एमपीएचडब्ल्यू और एमपीएचएस वर्ग को इस नीति से बाहर रखा जाए और रेशनलाइजेशन के नाम पर पद समाप्त करने की प्रक्रिया रोकी जाए। कर्मचारी मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर मांगें रखेंगे।
एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष शर्मिला देवी ने कहा कि प्रदेशभर से कर्मचारी सुबह 10 बजे ताऊ देवी लाल पार्क में एकत्रित होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य सेवाएं देते हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लागू करने, बीमारियों की रोकथाम, स्वास्थ्य जागरूकता और सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में इस वर्ग की अहम भूमिका है। ऐसे में कर्मचारियों के काम की प्रकृति को नजरअंदाज कर सामान्य तबादला नीति लागू करने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
महासचिव सहदेव सांगवान ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में पहले ही कर्मचारियों की कमी के कारण कार्यभार बढ़ रहा है। ऐसे में रेशनलाइजेशन के नाम पर पद समाप्त करना उचित नहीं है। सरकार को पद खत्म करने की बजाय खाली पदों पर नियमित भर्ती करनी चाहिए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन
एसोसिएशन ने मांग की कि एमपीएचडब्ल्यू और एमपीएचएस वर्ग को मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी से पूरी तरह छूट दी जाए और पद समाप्त करने की कार्रवाई रोकी जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। साथ ही प्रदेशभर के स्वास्थ्य कर्मचारियों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई है।