फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shahabad Sugar Mill has set a target of crushing 62 lakh quintals of sugarcane in the crushing season 2024-25.

Kurukshetra News: शाहाबाद शुगर मिल ने पेराई सत्र 2024-25 में रखा 62 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Shahabad Sugar Mill has set a target of crushing 62 lakh quintals of sugarcane in the crushing season 2024-25.
शाहाबाद। सहकारी शुगर मिल के पिराई सत्र  शुभारंभ कार्यक्रम में मौजूद राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसं
कुरुक्षेत्र/ शाहबाद। शाहबाद शुगर मिल के लिए अच्छी गुणवत्ता का गन्ना पैदा करके किसान सराहनीय योगदान दे रहे हैं। यह शुगर मिल भी किसानों की सेवा करने का काम कर रही है। इस वर्ष 62 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह कहना है हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंग लिमिटेड पंचकूला के प्रबंधक निदेशक कैप्टन शक्ति सिंह का। वे मंगलवार को देर सायं शाहाबाद सहकारी शुगर मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले एमडी कैप्टन शक्ति सिंह, शुगर फैड के चेयरमैन धर्मवीर सिंह डागर, भाजपा नेता सुभाष कलसाना, शाहाबाद शुगर मिल के एमडी वीरेंद्र चौधरी, निदेशक बलदेव कल्याण ने शुगर मिल की मशीन में गन्ना डालकर और मंत्रोच्चार के बीच विधिवत रूप से शुगर मिल के पेराई सत्र 2024-25 का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रबंधक निदेशक कैप्टन शक्ति सिंह ने सबसे पहले गन्ना लाने वाले और पिछले सत्र में सबसे ज्यादा गन्ना शुगर मिल में लाने वाले किसानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मिल के पेराई सत्र 2024-25 में 62 लाख क्विंटल गन्ना पेराई करने, 10.50 प्रतिशत चीनी रिकवरी व 6.51 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन तथा 7.15 करोड़ यूनिट का उत्पादन करके 15.17 करोड़ रुपये की बिजली बेचने का लक्ष्य रखा गया है। सहकारिता क्षेत्र में इस मिल की गिनती भारत की सर्वोत्तम चीनी मिलों में होती है। यह मिल अब तक 29 बार राष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी दक्षता, वित्तीय प्रबंधन व गन्ना विकास में अवाॅर्ड जीत चुकी है तथा मिल द्वारा पांच बार राज्य स्तर पर भी पुरस्कार प्राप्त किया जा चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2020-21 में चीनी मिल में 60 केएलपीडी इथेनॉल प्लांट स्थापित किया गया है तथा इस इथेनॉल प्लांट में इथेनॉल का उत्पादन शुरू हो गया है। बाजार में बढ़ती पेट्रोल की कीमतों को नियंत्रण करने में इथनॉल प्लांट मददगार साबित होगा तथा मिल के आर्थिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी सहायक सिद्ध होगा। मिल की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ होने पर गन्ना काश्तकारों का गन्ने का भुगतान समय पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेराई सत्र 2023-24 में मिल द्वारा 60.54 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई, 10.27 प्रतिशत रिकवरी व 6.22 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया था तथा 5.76 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन करके 14.81 करोड़ रुपये की बिजली हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम को बेची गई। मिल द्वारा पेराई सत्र 2023-24 के गन्ने की खरीद का पूरा भुगतान किसानों को पूर्व वर्षों की भांति समय पर किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed