फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shahabad is the target of gangsters sitting abroad, discontent among businessmen

Kurukshetra News: विदेश में बैठे गैंगस्टरों के निशाने पर शाहाबाद, कारोबारियों में असंतोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Shahabad is the target of gangsters sitting abroad, discontent among businessmen
कुरुक्षेत्र। शाहाबाद विदेश में बैठे गैंगस्टरों व उनके गुर्गों का सॉफ्ट निशाना बनता जा रहा है। आए दिन कस्बे में हत्या, गोलीबारी, लूट व रंगदारी मांगने की वारदात सामने आ रही हैं। कस्बे व आसपास के कारोबारियों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी कर रंगदारी मांगने यहां के बदमाशों का फैशन बन चुका है। पुलिस के इंटेलिजेंस ब्यूरो व सीआईडी को इन वारदात की भनक तक नहीं लगती है और बदमाश गोलीबारी के बाद बिना किसी रोक-टोक के आसानी से निकल जाते हैं। इसके चलते कस्बे के कारोबारियों के साथ आसपास के इलाकों के कारोबारियों में भय और असंतोष का माहौल है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले शराब कारोबारी की हत्या के बाद शराब कारोबारी अभी दहशत से बाहर आए ही नहीं थे कि उधर अमन होटल पर हुई गोलीबारी के बाद जिले के साथ-साथ अंबाला व यमुनानगर के होटल संचालकों ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर नाराजगी जाहिर की है। शराब कारोबारी व होटल संचालकों का कहना है कि अब शहर में काम करना मुश्किल हो चुका है। क्योंकि शाहाबाद व आसपास के इलाके गैंगस्टरों का ठिकाना बन चुके हैं। होटल संचालकों ने हाल ही में हुई वारदात का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस की जब तक नींद खुलती है, तब तक बदमाश वारदात को अंजाम देकर आसानी से मीलों दूर भाग जाते हैं, क्योंकि पुलिस ने शहर के बाहर या चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल से सटी सीमाओं पर कोई नाकेबंदी नहीं की है।
विज्ञापन




बढ़ रही रंगदारी और हिंसा से कारोबारियों में खौफ
शाहाबाद में कारोबारियों को स्थानीय और विदेशी गैंग से लगातार धमकी भरे कॉल और पत्र मिल रहे हैं। अब तक शहर में काला राणा गैंग, लाॅरेंस बिश्नोई गैंग ही सक्रिय था। अब कौशल चौधरी गैंग का नाम सामने आने से दहशत का माहौल बना हुआ है। ये गैंग रंगदारी और हिंसा के जरिए दहशत फैला रहे हैं। हाल की घटनाओं ने पुलिस की अपराध नियंत्रण की क्षमता पर सवाल उठाए हैं, वहीं अब क्षेत्र के कई कारोबारियों में खौफ का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन





होटल चलाने के अनुरूप नहीं बचा माहौल : चौधरी
होटल एसोसिएशन कुरुक्षेत्र के वाइस प्रेसिडेंट चौधरी सुखबीर सिंह का कहना है कि ऐसे माहौल में काम करना जोखिम भरा है। हर रोज होटल संचालकों के पास विदेश में बैठे गैंगस्टरों के कॉल आ रहे हैं। हर कोई होटल को आसानी से निशाना बना रहे हैं। कभी संचालकों व कारिंदों के साथ मारपीट कभी लूट अब तो हद ही हो गई है कि होटल को निशाना बनाकर बिना किसी कारण गोलीबारी की जा रही है और पुलिस 12 घंटे बीत जाने के बाद भी खाली हाथ है।




गोलीबारी करने वाले आरोपियों को जल्द काबू करे पुलिस : दिलबर
होटल संचालक दिलबर सिंह ने कहा कि फायरिंग की घटना के बाद होटल में जाने पर भी डर लग रहा है। पुलिस को इन गैंगस्टरों पर नकेल कसने की जरूरत है। पुलिस को होटल के बाहर गश्त बढ़ाने की जरूरत है। वह अमन होटल मामले में बदमाशों को पकड़ कर जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजे, ताकि होटल संचालकों को काम करने के लिए अनुकूल माहौल मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed