फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   SGPC in controversy

Kurukshetra News: अब एचएसजीएमसी विवाद में कूदी शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
SGPC in controversy
कुरुक्षेत्र। अंबाला के पंजोखरा साहिब में पांच दिन पहले हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के बीच हुए विवाद में अब शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी अमृतसर भी कूद गई है। कमेटी ने शनिवार को इस मामले को लेकर कुरुक्षेत्र स्थित सिख मिशन कार्यालय में बैठक की। साथ ही इस विवाद की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन


एसजीपीसी धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य तजेंद्र पाल सिंह ढिल्लो की अध्यक्षता में हुई बैठक में मामले को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। आरोप लगाए गए कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी गुरुघरों का प्रबंधन संभालने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। अंबाला के पंजोखरा साहिब में हुए प्रकरण में सरकार द्वारा मनोनीत कमेटी के ओहदेदारों की असलियत सामने आ गई है। कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रहे बलजीत सिंह दादूवाल और वर्तमान महासचिव गुरविंद्र सिंह धमीजा ने गुरुघर में सभी मर्यादा लांघ दी, जो निंदनीय है। यहीं नहीं कमेटी प्रधान भी गुरुघरों का संचालन संभालने में असफल रहे हैं। ऐसे हालात में प्रदेश के गुरुघरों का प्रबंधन शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी अमृतसर के हवाले किया जाए, ताकि पहले की तरह बेहतर तरीके से संचालन किया जा सके। आरोप है कि सरकार ने ये पदाधिकारी प्रदेश की संगत पर थोपे थे, जो कहीं भी भला नहीं कर सकते। सिख संस्थानों को लेकर इस कमेटी की ओर से कोई भी सटीक निर्णय नहीं लिया गया है और जो सरकारी नुमांइदे कहते हैं, उसी अनुसार ही कमेटी चलती है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द प्रदेश में चुनाव कराए जाएं और तब तक गुरुघरों का संचालन एसजीपीसी को सौंपा जाए।
विज्ञापन





विवाद की वीडियो हुई वायरल, सिख समुदाय को बड़ा आघाततेजेंद्र पाल ढिल्लो ने इस दौरान पत्रकारवार्ता में कहा कि श्री पंजोखरा साहिब गुरुघर में जो विवाद हुआ, उसकी वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हुई है और पूरी दुनिया भर में सिख समुदाय के लोगों को यह देख बड़ा आघात लगा है। हर सिख इसकी कड़ी निंदा कर रहा है। ऐसी शब्दावली किसी भी स्तर पर सहन नहीं की जा सकती। पहले यमुनानगर और फिर कुरुक्षेत्र में संगत ने बैठक कर रोष भी जताया है। इसके बावजूद हरियाणा कमेटी की ओर से बलजीत सिंह दादूवाल और गुरविंद्र सिंह धमीजा को लेकर कार्रवाई के लिए न श्री अकाल तख्त को कोई पत्र भेजा और न ही एसजीपीसी को ही कोई सूचना मिली है। इससे कमेटी के जिम्मेदारों की मंशा साफ जाहिर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




धर्मनगरी में होगा एसजीपीसी की ओर से समागम, अध्यक्ष धामी होंगे शामिल
तेजेंद्र पाल ढिल्लो ने कहा कि एसजीपीसी की ओर से धर्मनगरी स्थित सिख मिशन कार्यालय पर 23 सितंबर को विशाल श्री गुरुग्रंथ साहिब प्रकाशोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया, जिसकी तैयारियों को लेकर भी बैठक में रणनीति बनाई गई। एसजीपीसी धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य तेजेंद्र पाल ढिल्लो ने बताया कि इस समागम में एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंद्र सिंह धामी मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। इस दौरान धर्म प्रचार कमेटी के सचिव परमजीत सिंह दुनियामाजरा, शिरोमणी अकाली दल के जिला प्रधान जरनैल सिंह बोडी, जोगा सिंह, सुखविंद्र सिंह मसाना, सुखवंत सिंह, निशान सिंह, रत्न सिंह, सुखा सिंह, पांगा सिंह, बलजीत सिंह सहित अन्य कई पदाधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed