फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   SGPC 550 personnel on the job crisis

एसजीपीसी के 550 कर्मियों की नौकरी पर संकट

Thu, 17 Jul 2014 12:31 AM IST
कुलदीप सिंह/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
कुलदीप सिंह/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 17 Jul 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
SGPC 550 personnel on the job crisis
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनने का रास्ता साफ होते ही प्रदेश में काम कर रहे करीब 550 कर्मियों की नौकरी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
विज्ञापन


ये कर्मी वे हैं जो हरियाणा में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन विभिन्न गुरुद्वारा साहिबान (सिख मिशन हरियाणा व सब-ऑफिस) में काम कर रहे हैं।

राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया के बिल पर हस्ताक्षर करते ही हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनना तय हो गया है। इंतजार है केवल एडहॉक कमेटी के लिए सरकार के निमंत्रण का।

निमंत्रण मिलते ही बनाई जाने वाली एडहॉक कमेटी में शामिल किए जाने वालों के नाम सरकार के सामने रखे जाएंगे। गौरतलब है कि एडहॉक कमेटी में शामिल सदस्यों का चयन कर लिया गया।
विज्ञापन


जो सरकार से मंथन के बाद सार्वजनिक होंगे। अब देखना है कि गठित कमेटी हरियाणा के गुरुद्वारा साहिबान का प्रबंध संभालने के लिए नई भर्ती करेगी या फिर पहले से सेवा कर रहे कर्मियों को ही बरकार रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह फैसला होने तक स्थिति साफ नहीं होगी। बहरहाल हरियाणा में एसजीपीसी के तहत करीब साढे़ पांच सौ कर्मी काम कर रहे हैं।

हरियाणा में काम कर रहे पंजाब के 100 कर्मी

हरियाणा में काम करने वाले एसजीपीसी कर्मियों की संख्या 100 है जो पंजाब से यहां आए हैं। इन कर्मियों को मिलाकर ही प्रदेश में काम करने वाले एसजीपीसी कर्मियों की संख्या लगभग साढे़ पांच सौ पहुंचती है।

एसजीपीसी कर्मियों की धड़कने बढ़ीं

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर में कर्मियों की धड़कने तेज हो गई हैं। वे इसी उधेड़बुन में हैं कि किस तरह उनकी नौकरी बचेगी।

हालांकि अभी नौकरी कर रहे इन कर्मियों के बारे में कुछ निर्णय नहीं हुआ है लेकिन उन्हें अपना भविष्य अधर में लटकता नजर आ रहा है।

फोन पर एक-दूसरे से संपर्क में

स्थानीय ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब और साथ लगते धर्म प्रचार कार्यालय सिख मिशन हरियाणा के कर्मी अन्य जिलों में काम करने वालों अपने परिचितों से संपर्क साधे हैं। फोन पर होने वाली बातचीत में नौकरी बचेगी या फिर जाएगी, इस पर लगातार चर्चा हो रही है।

पंजाब से आए कर्मियों में भी चर्चा

हरियाणा में काम कर रहे पंजाब से आए अधिकारियों व कर्मियाें में भी इस विषय पर खूब चर्चा हो रही है। हालांकि उनकी नौकरी सुरक्षित मानी जा रही है, क्योंकि उन्हें शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा वापस बुलाना तय है।

इस प्रबंध के लिए रखे हैं कर्मी
हरियाणा में आठ ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान हैं, जो एक्ट-1925 के सेक्शन-85 और 87 के तहत 17 गुरुद्वारा साहिबान और 14 नामजद कमेटियां हैं।

इतना ही नहीं, शिक्षण संस्थाओं, कुरुक्षेत्र स्थित सब-ऑफिस एवं सैकड़ों एकड़ भूमि है जिनका प्रबंध संभालने के लिए ये कर्मचारी नियुक्त हैं।

गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में बैठक आज

शिरोमणि अकाली दल की एक बैठक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में होगी। वीरवार को होने वाली बैठक में श्री आनंदपुर साहिब के सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा भी मुख्य शिरकत करेंगे।


शिअद के जिलाध्यक्ष जरनैल सिंह बोढी ने बताया कि बैठक में चंदूमाजरा का अभिनंदन किया जाएगा और फिर अलग कमेटी के मुद्दे पर मंथन होगा। यहां पर कार्यकर्ताओं के विचार व सुझाव भी सुने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed