फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Severe heat after rain, people are in a bad condition

Kurukshetra News: बारिश के बाद भीषण गर्मी, लोगों का हाल बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Severe heat after rain, people are in a bad condition
कुरुक्षेत्र। जिले में शनिवार को हुई जमकर बारिश के बाद फिर से भीषण गर्मी शुरू हो गई है। सोमवार को भी उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे तो नौतपा भी महसूस किया गया।
विज्ञापन

सुबह से शाम तक गर्मी से परेशान रहे लोग और इससे बचाव के लिए प्रयास किए जाते रहे। गर्मी के चलते ही दोपहर के समय अधिकतर सार्वजनिक स्थल सूनसान से दिखाई पड़े।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह भी कड़ी गर्मी पड़ने लगी थी तो लू ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। इससे बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया था तो लू से बचाव के लिए एडवाइजरी भी जारी की थी। लेकिन शनिवार को हुई जमकर बारिश के चलते भीषण गर्मी से राहत मिल पाई थी। अगले ही दिन रविवार से फिर गर्मी शुरू हुई, जो सोमवार को भी जारी रही। अधिकतम तापमान 35 डिग्री तो न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले तीन दिन तक तापमान लगातार बढ़ने की उम्मीद है जबकि इसके बाद फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। कृषि उपनिदेशक डॉ कर्मचंद का कहना है कि शनिवार को हुई बारिश का किसानों को बड़ा फायदा हुआ है। किसान आसानी से धान के लिए खेतों की बहाई आदि कर सकेंगे। इससे बिजली व पानी की बड़ी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed