फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Seven years imprisonment for man guilty of attempting to rape a minor

Kurukshetra News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के दोषी को सात साल कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Seven years imprisonment for man guilty of attempting to rape a minor
कुरुक्षेत्र। डेढ़ साल पहले नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को अदालत ने दोषी करार देते हुए सात साल की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी भारत पर 22 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। दोषी उसे गली से उठाकर खेतों में ले गया था। थाना सदर पिहोवा में 16 सितंबर 2022 को दर्ज शिकायत में गांव की रहने वाली महिला ने बताया था कि वह घरेलू औरत है।
विज्ञापन

15 सितंबर को उसकी छह वर्ष की बेटी अपने घर से दूसरी गली में अपनी दादी के घर जा रही थी। रास्ते में उनका पड़ोसी भारत उसकी बेटी को उठाकर खेतों में ले गया था, जहां आरोपी ने उसकी बेटी के साथ जोर-जबरदस्ती करने का प्रयास किया था। उसकी बेटी के शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी भारत कुमार को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

उप जिला न्यायवादी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले की नियमित सुनवाई फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट में करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश की अदालत ने गवाहों व सबूतों के आधार पर आरोपी भारत को दोषी करार देते हुए सात साल कारावास और 22 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने की सूरत में दोषी को छह माह का अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed