{"_id":"635d892dd1b47d26c32c7dcc","slug":"seven-teams-made-place-in-the-first-phase-of-the-quiz-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1258508141","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रश्नोत्तरी के पहले चरण में सात टीमों ने बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रश्नोत्तरी के पहले चरण में सात टीमों ने बनाई जगह
विज्ञापन
लोक परिधान प्रतियोगिता में हिस्सा लेते प्रतिभागी। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में रत्नावली समारोह के दूसरे दिन शनिवार को प्रश्नावली प्रतियोगिता का प्रथम चरण का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता में कुल 23 टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में 25 प्रश्न पूछे गए जो हरियाणा की संस्कृति, इतिहास, विरासत एवं हरियाणा से संबंधित सामान्य ज्ञान पर आधारित थे। इसके लिए 15 मिनट का समय निर्धारित किया गया था। प्रतियोगिता में गजब का माहौल छाया हुआ था तथा सभी प्रतिभागियों के चेहरे पर उत्सुकता एवं चिंतन के भाव थे। युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा रत्नावली समारोह के अंतर्गत आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा पीढ़ी को हरियाणा की बोली, खान पान, पहनावे व रहन-सहन के तरीके से रूबरू करवाना था।
निर्णायक मंडल शर्मा ने विद्यार्थियों का बखूबी उत्साहवर्धन किया। प्रथम चरण में सात टीमों को चयनित किया गया जिसमें डीएवी कॉलेज, पूंडरी, गवर्नमेंट कॉलेज हांसी, आरकेएसडी कॉलेज, कैथल, डीबीजी गवर्नमेंट कॉलेज, पानीपत, गवर्नमेंट कॉलेज, जींद, एमपीयू मौलाना, अम्बाला व यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शामिल हैं। संचालन सिया ढींगरा व साहिल द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का दूसरा चरण रविवार को आयोजित होगा।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेती युवती। संवाद- फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन