फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Seven offices to be shifted from Establishment Branch building after cracks in beams

Kurukshetra News: बीमों में दरारों के बाद स्थापना शाखा भवन से सात कार्यालय होंगे शिफ्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Seven offices to be shifted from Establishment Branch building after cracks in beams
कुरुक्षेत्र। केयू की स्थापना शाखा। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्थापना शाखा भवन की बीमों में दरारें आने के बाद कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए अब यहां संचालित सात कार्यालयों को अस्थायी रूप से दूसरे भवनों में स्थानांतरित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन विभागों की नई जगह तय करते हुए 15 जुलाई तक शिफ्टिंग पूरी करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


स्थापना शाखा भवन में नौ जुलाई को सुबह बीमों से धमाके जैसी आवाज आने के बाद उनमें दरारें मिलने का मामला सामने आया था। इसके बाद कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने भवन का निरीक्षण किया और विशेषज्ञों के साथ स्थिति का जायजा लिया। कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए भवन खाली करा दिया गया और संबंधित कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम लागू कर दिया गया। साथ ही भवन की मरम्मत शुरू कर कार्यालयों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


इसी क्रम में सोमवार को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार संयुक्त निदेशक (ऑडिट) कार्यालय, ऑडिट स्टाफ, स्थापना शाखा (शिक्षण), स्थापना शाखा (गैर-शिक्षण) को आईएमसी एंड एमटी की नई इमारत की ऊपरी मंजिल में स्थानांतरित किया जाएगा। वित्त अधिकारी कार्यालय को परीक्षा शाखा-दो में खाली कार्यालय, जबकि लेखा शाखा और अकादमिक शाखा को कुटिक भवन की चौथी मंजिल में शिफ्ट किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने निर्माण, विद्युत, सफाई और सुरक्षा शाखा को भी 15 जुलाई तक शिफ्टिंग से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि स्थापना शाखा भवन की मरम्मत का कार्य लगातार जारी है। कर्मचारियों की सुरक्षा विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए संबंधित कार्यालयों को दूसरे भवनों में स्थानांतरित किया जा रहा है, ताकि प्रशासनिक कार्य प्रभावित न हों और कर्मचारी सुरक्षित वातावरण में कार्य कर सकें। उन्होंने बताया कि भवन की कमियों को दूर करने का काम भी साथ-साथ जारी रहेगा।




शिफ्टिंग पूरी होने तक जारी रहेगा वर्क फ्रॉम होम

स्थापना शाखा भवन खाली कराए जाने के बाद संबंधित कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम लागू किया गया था। अब कार्यालयों को दूसरे भवनों में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिफ्टिंग पूरी होने तक संबंधित कर्मचारी घर से ही कार्य करेंगे।



यहां शिफ्ट होंगे कार्यालय
संयुक्त निदेशक (ऑडिट) कार्यालय : आईएमसी एंड एमटी नई इमारत (ऊपरी मंजिल)
ऑडिट स्टाफ : आईएमसी एंड एमटी नई इमारत (ऊपरी मंजिल)
स्थापना शाखा (शिक्षण) : आईएमसी एंड एमटी नई इमारत (ऊपरी मंजिल)
स्थापना शाखा (गैर-शिक्षण) : आईएमसी एंड एमटी नई इमारत (ऊपरी मंजिल)
वित्त अधिकारी कार्यालय : परीक्षा शाखा-दो का खाली कार्यालय
लेखा शाखा : कुटिक भवन, चौथी मंजिल
अकादमिक शाखा : कुटिक भवन, चौथी मंजिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed