{"_id":"678ac2d6426bf4106d0a8d3b","slug":"seven-lakhs-cheated-under-the-guise-of-sending-them-to-australia-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-130097-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ऑस्ट्रेलिया भेजने की आड़ में सात लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ऑस्ट्रेलिया भेजने की आड़ में सात लाख ठगे
विज्ञापन
लाडवा। स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजने की आड़ में एक युवक से करीब सात लाख रुपये ठग लिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में शहर निवासी मोहित ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपने बेटे अंश मरवाह को स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजना चाहता था।
इसके लिए उनकी मुलाकात चंडीगढ़ स्थित निजी वीजा एजेंसी के निदेशक विक्रमजीत सिंह व अन्य अधिकारियों से हुई और उन्होंने उसके बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेजने का भरोसा दिया और दस्तावेज भी ले लिए। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अलग-अलग समय पर करीब सात लाख 13 हजार रुपये भी दिए, जो बेहद मुश्किल से एकत्रित किए थे। इसके बाद आरोपी उसे भरोसा ही देते रहे और जब आशंका होने पर वे कंपनी कार्यालय पर पहुंचे तो आरोपी वहां नहीं मिले।
बाद में पता चला कि अनेक लोगों से धोखाधड़ी कर कार्यालय बंद कर कहीं ओर चले गए हैं। पीड़ित ने बताया कि वे खास बीमारी से पीड़ित है और यह धोखाधड़ी होने के चलते उनके सामने बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद