फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Seven feet long crocodile caught from the pond of Udarsi

Kurukshetra News: उदारसी के तालाब से पकड़ा सात फुट लंबा मगरमच्छ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Seven feet long crocodile caught from the pond of Udarsi
कुरुक्षेत्र। गांव उदारसी के तालाब से पकड़ा गया मगरमच्छ।
कुरुक्षेत्र। उदारसी गांव के तालाब से वन्य प्राणी विभाग की टीम ने सात फुट मगरमच्छ को काबू किया। इसे पकड़ने के लिए मगरमच्छ प्रजनन केंद्र भौर सैयदां और करनाल से आई विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया था। करीब चार घंटे तक चले अभियान के बाद इस मगरमच्छ को काबू किया जा सका। मगरमच्छ को प्रजनन केंद्र भौर सैयदां में छोड़ा जाएगा। मगरमच्छ करीब 65 किलो का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि करीब डेढ़ महीना पहले उदारसी के मछली तालाब में तीन मगरमच्छ देखे गए थे। उस समय भी इन मगरमच्छों को पकड़ने के लिए गोताखोर प्रगट सिंह और उनकी टीम ने अभियान चलाया था लेकिन उस समय मगरमच्छ हाथ नहीं लग पाए थे। तभी से गांव के लोग काफी दहशत में थे। वे बार-बार मगरमच्छ को पकड़ने के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहे थे। गत दिवस दोबारा मगरमच्छ दिखाया दिया तो प्रशासन को सूचना दी गई। रविवार को संयुक्त अभियान चलाकर एक मगरमच्छ को पकड़ लिया गया। मगरमच्छ को पकड़ने के लिए तालाब में जाल लगाया गया था। हालांकि दो मगरमच्छों के बारे में कोई जानकारी मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बाढ़ के पानी के साथ दोनों मगरमच्छ कहीं और निकल गए होंगे। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। संवाद

कुरुक्षेत्र। गांव उदारसी के तालाब से पकड़ा गया मगरमच्छ।

कुरुक्षेत्र। गांव उदारसी के तालाब से पकड़ा गया मगरमच्छ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed