फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Seven-day religious congregation marking the Prakash Utsav of Sri Guru Hargobind Sahib.

Kurukshetra News: श्री गुरु हरगोविंद साहिब प्रकाश उत्सव पर सात दिवसीय धार्मिक समागम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Seven-day religious congregation marking the Prakash Utsav of Sri Guru Hargobind Sahib.
कुरुक्षेत्र। ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के श्री अखंड पाठ स
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में बुधवार को सात दिवसीय धार्मिक समागम का शुभारंभ हुआ। यह समागम श्री गुरु हरगोविंद साहिब के प्रकाश उत्सव को समर्पित है। इसकी शुरुआत श्री अखंड पाठ साहिब की पहली लड़ी के साथ हुई।
विज्ञापन

शुभारंभ पर गुरु चरणों में सरबत के भले की अरदास की गई। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने संगत को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि श्री गुरु हरगोविंद साहिब के प्रकाश पूरब में दूर-दूर से संगत आती है। कुरुक्षेत्र सहित उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल, राजस्थान और पंजाब से लोग पहुंचते हैं। समिति ने संगत की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। सदस्य करतार कौर और सुखजिंदर सिंह मसाना ने भी हाजिरी भरी। समिति के मुख्य सचिव जसविंदर सिंह दीनपुर, अपर सचिव राजपाल सिंह दुनिया माजरा और नरेंद्र सिंह ने शीश नवाया। अन्य पदाधिकारियों और स्टाफ ने भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया। सदस्य हरमनप्रीत सिंह ने संगत से प्रबंधकों का सहयोग मांगा। सदस्य जसबीर कौर मसाना ने 29 जून को महान नगर कीर्तन की घोषणा की। यह नगर कीर्तन पंज प्यारों की अगुवाई में सजेगा और इसमें बड़ी संख्या में संगत शामिल होगी। सदस्य इंद्रजीत सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य शिविरों में निशुल्क दवा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed