फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Seven crores will be spent on drainage and construction of streets.

Kurukshetra News: पानी की निकासी और गलियों के निर्माण पर खर्च होंगे सात करोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Seven crores will be spent on drainage and construction of streets.
कुरुक्षेत्र। सेक्टर सात व सेक्टर 13 में बरसाती पानी की निकासी तथा शहर के विभिन्न वार्डों में गलियों और सड़कों के निर्माण कार्य पर करीब सात करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा। यह जानकारी पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने दी। उन्होंने इन विकास कार्यों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर अधिकारियों के साथ-साथ संबंधित एजेंसी के अधिकारियों को विशेष फोकस रखने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन




पूर्व राज्यमंत्री विभिन्न जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में बोल रहे थे। इससे पहले उन्होंने तीन करोड़ 60 लाख की लागत से सेक्टर सात ओर सेक्टर 13 में बरसाती पानी की निकासी की परियोजना का शुभारंभ किया। इसके साथ ही 34 लाख 82 हजार की राशि से सेक्टर पांच में पार्क के विकास कार्य, 20 लाख 89 हजार की राशि से इंद्रसेन कालोनी में गली निर्माण कार्य, 46 लाख 43 हजार की लागत से शिव कालोनी में रणबीर सिंह के घर से ईश्म सिंह के घर तक, रवि के घर से रमेश फौजी के घर तक, रामकुमार के घर से राजकुमार के घर तक, रवि की दुकान से रवि आटा चक्की तक गली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


वहीं अन्य कार्यक्रमों में पूर्व राज्यमंत्री ने 49 लाख 69 की लागत से वार्ड 17 में राजेश गुंबर के घर से डाॅ. प्रकाश साधू मंडी, वार्ड 17 में ही साधू मंडी से रेलवे रोड, साधू मंडी में महेंद्र के घर से कपिल के घर तक, राजेंद्र कुमार के घर से प्रवेश सिंगला घर तक, पीडब्ल्यूडी रोड से सागर टाइप साधू मंडी, हनुमान मंदिर से सागर टाइप की गली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने 62 लाख 63 हजार की राशि से सेक्टर आठ में मकान नंबर 277 से 338, 478 से 488, 518 से 527, 882 से 892, 901 से 913 तक गली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके साथ ही 65 लाख 86 हजार की लागत से सेक्टर तीन में मकान नंबर 820 से 821, 1228 से 1247, 1218 से 1217, 1247 से 1217, 1340 से 1342, 1251 से 1320 व 22 लाख 34 हजार की लागत से पूर्ण सिंह वाल्मिकी के घर से विजय वाल्मिकी के घर तक गली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed