फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Seven competitions took place on the first day of Khel Mahakumbh

Kurukshetra News: खेल महाकुंभ के लिए पहले दिन हुईं सात प्रतियोगिताएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Seven competitions took place on the first day of Khel Mahakumbh
कुरुक्षेत्र। कबड्डी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल देते ​खिलाड़ी।
कुरुक्षेत्र। राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता के लिए ट्रायल शुरू हो चुके हैं। पहले दिन सात खेल के लिए ट्रायल हुए, जिसमें 250 से ज्यादा महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। इस ट्रायल में चयनित होने वाले खिलाड़ियों को खेल महाकुंभ में खेलने का मौका मिलेगा। यह ट्रायल बुधवार तक चलेंगे, जिसमें अगला ट्रायल आज सोमवार को होगा। सिर्फ क्रिकेट का ट्रायल बुधवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि रविवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में तीरंदाजी, पिहोवा बाईपास में साइकिलिंग, बॉक्सिंग (पुरुष), तैराकी, जिमनास्टिक (लड़के) व कबड्डी के ट्रायल द्रोणाचार्य स्टेडियम में हुए। इसके अलावा आर्य समाज भवन नए बस स्टैंड के सामने टेबल टेनिस खेली गई। सोमवार को द्रोणाचार्य स्टेडियम में रोइंग, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, हैंडबॉल, एथलेटिक्स, फेंसिंग, शूटिंग व केनोइंग का ट्रायल होगा।
विज्ञापन

बताया कि इसके अलावा सोमवार को एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम शाहाबाद हॉकी, लाडवा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौदा वेटलिफ्टिंग, जिम खाना क्लब सेक्टर-आठ में लॉन टेनिस और पिहोवा के भेरियां मिनी खेल स्टेडियम में जूडो खेल के ट्रायल होंगे। तीसरे चरण में केवल क्रिकेट के लिए ट्रायल होगा। यह ट्रायल बुधवार को बीआर इंटरनेशनल स्कूल में होगा। ट्रायल संपन्न होने के बाद चयनित खिलाड़ी खेल महाकुंभ में खेलने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed