फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sensation due to discovery of dead body in a house on Kaithal Road

Kurukshetra News: कैथल रोड पर मकान में शव मिलने से सनसनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Sensation due to discovery of dead body in a house on Kaithal Road
पिहोवा। कैथल रोड पर एक मकान के कमरे में व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सुबह राहगीरों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। शव के पास कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला, जिससे मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। हालांकि प्रारंभिक जानकारी में मृतक का नाम मनी राम बताया जा रहा है। शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। थाना शहर प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में प्राकृतिक मौत की आशंका जताई जा रही है, हत्या या अन्य किसी कारण से मौत हुई है तो यह पोस्टमार्टम और आगे की जांच से स्पष्ट होगा। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed