{"_id":"5ecd48fa8ebc3e9c9a5fca01","slug":"senitization-in-petrol-pump-kurukshetra-news-knl320514118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने पेट्रोल पंप पर किया सेनिटाईजेशन टनल का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने पेट्रोल पंप पर किया सेनिटाईजेशन टनल का उद्घाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर- 17
सांसद ने पेट्रोल पंप पर किया सैनिटाइजेशन टनल का उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोगों को सोशल डिस्टैंस के साथ-साथ नियमित रूप से सैनिटाइजर का प्रयोग करना चाहिए। इसलिए निजी संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर का प्रयोग किया जाना बहुत जरूरी है। सासंद नायब सिंह सैनी मंगलवार को शाहाबाद में मनमोहन सिंह के पेट्रोल पंप पर सैनिटाइजेशन टनल का उद्घाटन करने के उपरांत बोल रहे थे। इससे पहले सांसद नायब सिंह सैनी और विधायक रामकरण काला ने रिबन काटकर सैनिटाइजेशन टनल का विधिवत रुप से उद्घाटन किया। सांसद ने कहा कि सभी संस्थानों में सैनिटाइजर का प्रयोग करना चाहिए और प्रतिष्ठान और संस्थान में प्रवेश करने वाले व्यक्ति को सैनिटाइज करना चाहिए। इसके अलावा कोरोना वायरस से संक्रमण से बचाव के लिए अपने हाथों को साबुन से धोना चाहिए। विधायक रामकरण काला ने कहा कि लोगों को सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी की पालना करनी चाहिए।