फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Senior Citizen Forum felicitates former executive, announces new executive

Kurukshetra News: सीनियर सिटिजन फोरम में पूर्व कार्यकारिणी को किया सम्मानित, नई कार्यकारिणी घोषित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Senior Citizen Forum felicitates former executive, announces new executive
कुरुक्षेत्र। सीनियर सिटिजन फोरम कुरुक्षेत्र की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व कार्यकारिणी सदस्यों को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। फोरम के प्रवक्ता व महासचिव इंजीनियर सीपी गुप्ता ने बताया कि पूर्व प्रधान डॉक्टर एसी नागपाल की ओर से पूर्व कार्यकारिणी सदस्यों को प्रशंसा पत्र देकर और पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने उनके योगदान की सराहना की।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान फोरम के प्रधान इंजीनियर पीसी गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। घोषित कार्यकारिणी में सरदार जगजीत सिंह विर्क को फाउंडर संरक्षक, डॉक्टर एसी नागपाल को मुख्य संरक्षक, सरदार जसवंत सिंह छतवाल और सत्य प्रकाश गुप्ता को संरक्षक नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी में ओपी गुलयानी और गुरदयाल सिंह मलिक को उपप्रधान, इंजीनियर सीपी गुप्ता को महासचिव, वीके बेरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा केएल बांगा और डॉक्टर डीडी शर्मा को सलाहकार, डॉक्टर सुभाष गौड़ को लीगल एडवाइजर और ओपी बत्ता को ऑडिटर नियुक्त किया गया। साथ ही सुरेंद्र गोयल, नंद लाल गर्ग, योगेश शर्मा, ब्रिज मोहन कालड़ा, ओपी मदन और बहन महेंद्र कौर को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इस मौके पर कैप्टन जोगिंदर सिंह, सरदार इकबाल सिंह बैड़च, योगेश शर्मा, रोशन लाल मित्तल, गुरदयाल सिंह मलिक, नंद लाल गर्ग, बलबीर सिंह बनवाला, बहन ऊषा जैन, संध्या गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed