फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   seminar, brahaman samaj, sensor board, kurukshetra

अश्लील और जातिगत टिप्पणी वाले गानों पर रोक के लिए बनाया जाए सेंसर बोर्ड

Sun, 05 Mar 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Sun, 05 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
seminar, brahaman samaj, sensor board, kurukshetra
present in seminar - फोटो : अमर उजाला

जातिगत अश्लील गानों और हिंदू देवताओं को लक्ष्य बनाकर अपमानित करने वाले गानों पर रोक लगाने के लिए प्रदेश में सेंसर बोर्ड की स्थापना की जाए, ताकि बोर्ड द्वारा पास किए गए गाने ही रिलीज हो सकें। यह मांग प्रदेश भर के ब्राह्मण समाज ने हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास में आयोजित किए गए सम्मेलन में की गई।

विज्ञापन


ब्राह्मण सभा हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष पवन शर्मा पहलवान के नेतृत्व तथा पंडित चंदगी राम की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में हजारों की संख्या में ब्राह्मणों ने भाग लिया। सम्मेलन में श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के मुख्य सलाहकार एवं पूर्व प्रधान जयनारायण शर्मा एडवोकेट, प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा, संरक्षक एवं पूर्व पार्षद नरेंद्र शर्मा निंदी, संरक्षक विजय शर्मा कूकी, उप प्रधान एवं पार्षद नितिन भारद्वाज लाली, कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, शशिकांत शर्मा व विजय अत्री सहित अनेक ब्राह्मण नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन


ब्राह्मण समाज के प्रदेशाध्यक्ष पवन शर्मा पहलवान ने कहा कि आज प्रदेश में जातिगत टिप्पणियों पर आधारित गानों और हिंदू देवी देवताओं पर कटाक्ष करने वाले गीतों की सीडी भारी संख्या में रिलीज हो रही है। जिससे जातीय टकराव बढ़ने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा तथा अन्य वरिष्ठ मंत्रियों से मांग की कि अब जातिगत एवं सनातन धर्म, देवी देवताओं व भगवान के अवतारों पर फिल्माए जाने वाले गीतों पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए। जो लोग जातीय टकराव पैदा करने का काम कर रहे हैं, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से ब्राह्मण समाज के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी वाला गीत एक जाति विशेष के लोगों ने रिलीज किया है, उससे लगभग 20 दिन से ब्राह्मण समाज अपने आप को काफी अपमानित महसूस कर रहा है। श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के मुख्य सलाहकार एवं पूर्व प्रधान जयनारायण शर्मा एडवोकेट ने कहा कि ब्राह्मण समाज जो भी फैसला लेगा श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा उसमें बढ़-चढ़ कर भाग लेगी।

चंदगी राम शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज को अच्छी सोच लेकर आगे आना चाहिए, क्योंकि पूरी जातियां ब्राह्मण समाज की ओर देखती हैं। सम्मेलन को जिला करनाल के ब्राह्मण सभा अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बढौता, पूर्व अध्यक्ष सुखदेव शर्मा, जिला जींद के जिलाध्यक्ष रामफल शर्मा, कुरुक्षेत्र ब्राह्मण धर्मशाला के अध्यक्ष रामफल फफडाना, रोहित गौतम पानीपत, पवन कौशिक कैथल, हिसार से जिलाध्यक्ष दयानंद शर्मा, देवेंद्र गौड़, मदन भारद्वाज दादरी, नरेश कौशिक सोनीपत, रघुबीर भारद्वाज जींद, अशोक शर्मा नगूरा, रमेश शर्मा हरियाणवी रोहतक आदि ने भी संबोधित किया। 


मंच संचालन मांगे राम शर्मा व सुशील कौशिक ढांड ने किया। इस मौके पर राजेंद्र कौशिक अंबाला, पहलवान अशोक शर्मा, हरि प्रसाद शर्मा गन्नोर, सुरेश कुमार यमुनानगर, ब्लॉक समिति के चेयरमैन देवी दयाल, सुरेंद्र घराड़सी, दलेल शर्मा सोनीपत, सतपाल दयौरा, विनोद शर्मा कठवाड़, यशपाल आढ़ती, देवी दयाल भलाई, डा. धर्मपाल, अनिल चंदलाना, श्रीकृष्ण शर्मा, रोहताश शर्मा ठेकेदार, शिव कुमार कमौदा, ऋषि राज वत्स, डा. प्रमोद शर्मा, महेंद्र शर्मा फरल, राम गोपाल जठलाना आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed