फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Semi-nude performance with shackles on hands

Kurukshetra News: हाथों में बेड़ियां डालकर अर्धनग्न प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Semi-nude performance with shackles on hands
कुरुक्षेत्र। पीजीआई रोहतक के अनुबंध कर्मचारी शुक्रवार सुबह 10 बजे अर्धनग्न होकर हाथों में बेड़ियां डालकर अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन करेंगे। ये कर्मचारी ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) से जोड़े जाने की मांग लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

1271 अनुबंध कर्मचारी हेल्थकेयर रोहतक एसोसिएशन के बैनर तले जून से हड़ताल पर हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद भी इनका थीम पार्क में धरना जारी है। पहले यह धरना नव वर्ष के दिन किया जाना तय हुआ था जिसे टाल दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को ये कर्मचारी धरनास्थल से जिला सचिवालय तक रोष मार्च निकालेंगे। इसमें भाकियू चढूनी गुट से जुड़े किसान नेता व कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। एसोसिएशन प्रधान अभिषेक और महासचिव महेश ने बताया कि उन्होंने पहले यह प्रदर्शन 1 जनवरी को करना था जो अब आज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अर्धनग्न होकर बेड़ियां डालकर प्रदर्शन का एलान किया था। इसके कारण वे आज धरना स्थल से डीसी ऑफिस तक जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कई विभागों के कर्मचारियों को एचकेआरएन से जोड़ चुकी है लेकिन पीजीआई कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है।

सबका साथ, सबका विकास का नारा खोखला साबित हो रहा है। कर्मचारियों व उनके परिवारों की स्थिति बदतर हो रही है। धरने में संजय, ईश्वंती, मनीष, देविंदर, सचिन, बलराज, राजिंदर, अशोक व जोगिंदर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed