{"_id":"58879a4d4f1c1b380fcf3e5f","slug":"selection-players-cm-window-complain-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम दरबार पहुंचा खिलाड़ियों के चयन का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम दरबार पहुंचा खिलाड़ियों के चयन का मामला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Tue, 24 Jan 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
students complain on cm window
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए टीम के चयन को लेकर खिलाड़ियों ने सवाल खड़े किए हैं। यह मामला अब सीएम दरबार में पहुंच गया है। खिलाड़ी जितेंद्र ने सीएम विंडो के माध्यम से शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने टीम के चयन में बड़े स्तर पर भेदभाव किए जाने व कमजोर खिलाड़ियों का चयन किए जाने के गंभीर आरोप लगाए है। उनके साथ ही अजय कुमार, नील कमल, गोपाल सहित कई अन्य खिलाडिय़ों ने भी आरोप लगाए है।
विज्ञापन
खिलाड़ी जितेंद्र ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का छात्र है और उसने हाल ही में विश्वविद्यालय की हुई इंटर कॉलेज बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 69 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद विश्वविद्यालय में आयोजित बॉक्सिंग कैंप में हिस्सा लिया। इसके बाद जब ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप को लेकर टीम की सेलेक्शन के लिए ट्रायल हुआ तो प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को हराया था। इसके बावजूद टीम में चयन नहीं किया गया। पिछले वर्ष भी ऐसा ही भेदभाव किया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाए कि केयू खेल विभाग के निदेशक व चयन समिति के लोगों ने लॉबी के तहत पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया हुआ है। उन्होंने कहा कि इस चयन समिति को बदला जाए और मेरी ट्रालय दोबारा से किसी दूसरी जगह के क्वालीफाइड रेफरी व निर्णायक मंडल के समक्ष करवाकर न्याय दिलाया जाए। उक्त खिलाड़ियों ने बताया कि वह केयू प्रशासन को भी गुहार लगा चुके है, लेकिन उन्हें गंभीरता से नहीं लिया गया।
विज्ञापन
योग्यता के आधार पर किया गया चयन : निदेशक
केयू खेल विभाग के निदेशक डीएस काला का कहना है कि चयन कमेटी पर लगाए गए आरोप निराधार है। 5 लोगों की यह कमेटी स्पोर्ट कौंसिल बोर्ड द्वारा बनाई जाती है और सभी बॉक्सिंग एक्सपर्ट इसमें शामिल है। जो खिलाड़ी योग्य नहीं है, वे बेबुनियाद आरोप लगा रहे है। केयू प्रशासन ने भी उनसे इस बारे में रिपोर्ट मांगी है और उन्होंने खुद पूरे मामले की जांच की है, जिसमें भी ये आरोप निराधार पाए गए है।