फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Seized narcotics destroyed in Bakhali Industries in 64 cases

64 मामलों में जब्त नशीले पदार्थों को बाखली इंडस्ट्रीज में पुलिस प्रशासन ने किया नष्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Seized narcotics destroyed in Bakhali Industries in 64 cases
कुरुक्षेत्र।नशीले पदार्थों को नष्ट करने से पूर्व तोल करवाते पुलिसअधिकारी। - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। नशीली वस्तु अधिनियम के तहत पुलिस विभाग ने बुधवार को जब्त किए नशीले पदार्थों को सेंसन पेपर इंडस्ट्रीज बाखली में नष्ट किया। इसमें जिला कुरुक्षेत्र, यमुनानगर व अंबाला पुलिस की ओर से दर्ज किए गए 64 मामलों में जब्त नशीले पदार्थ शामिल रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा तीन मामलों में जब्त 386 ग्राम अफीम को नष्ट करने के लिए नीमच (मध्य प्रदेश) भेजा गया। इन पदार्थों को नष्ट करने के लिए एक टीम गठन किया गया था। इस टीम की देखरेख में ही पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस अधीक्षक धीरज कुमार सेतिया ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल के आदेशानुसार जिला पुलिस कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और अंबाला में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत दर्ज 64 मामलों में जब्त नशीले पदार्थों को मिल में नष्ट किया गया।
विज्ञापन

इस कार्रवाई के लिए आईजी भारती अरोड़ा की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई, जिसमें उनके अलावा अंबाला पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा शामिल थे। उनकी देखरेख में सुबह 11 बजे 30 किलो 260 ग्राम चूरा पोस्त, 713 ग्राम 710 मिलीग्राम स्मैक, एक ग्राम सुल्फा, दो क्विंटल 82 किलो 730 ग्राम गांजा, 399 ग्राम 311 मिलीग्राम हेरोइन सहित नशीली दवाइयों के 10 मामलों में 104 इंजेक्शन, 2251 कैप्सूल, 50883 नशीली गोलियां और 78 सीरप बोतलों को नष्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व फैसलाशुदा और विचाराधीन मामलों में जब्त नशीले पदार्थों को लकड़ी के साथ आग में जलाया जाता था, जिससे पर्यावरण पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता था। वहीं इस प्रक्रिया में खर्च भी अधिक होता था। पर्यावरण को बचाने के लिए राज्य स्तर पर उच्च अधिकारियों के विचार-विमर्श के बाद पेपर इंडस्ट्रीज बाखली में इस्तेमाल होने वाले ईंधन के साथ मिलाकर जलाया गया। इन नशीले पदार्थों को इंडस्ट्रीज फ्यूल के रूप में इस्तेमाल करेगी। वहीं तीन मामलों में जब्त 386 ग्राम अफीम को नष्ट करने के लिए नीमच भेजा गया। इस मौके पर एएसपी कर्ण गोयल, डीएपी (मु.) सुभाष चंद्र, डीएसपी पिहोवा गुरमेल सिंह, डीएसपी अंबाला रामकुमार, डीएसपी यमुनानगर सुभाष चंद, इंडस्ट्रीज संचालक प्रदीप सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed