{"_id":"6946f22d28e6323aaa03e437","slug":"seeing-the-youth-the-chief-minister-stopped-the-convoy-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-147284-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: युवाओं को देख मुख्यमंत्री ने रूकवाया काफिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: युवाओं को देख मुख्यमंत्री ने रूकवाया काफिला
Sun, 21 Dec 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 21 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
बाबैन। मुख्यमंत्री अचानक रूके तो युवाओं में इस तरह दिखी खुशी।
बाबैन। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने युवाओं को खड़े देख अचानक काफिला रूकवा लिया और उनसे मुलाकात की। मुख्यमंत्री को ऐसे अचानक अपने बीच देख युवा भी खुशी से झूम उठे तो उनके साथ कुशलक्षेम के साथ-साथ विकास व अन्य मुद्दों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। जैसे ही चंडीगढ़ से लाडवा की तरफ मुख्यमंत्री का काफिला जा रहा था तो बाबैन में खड़े कुछ युवाओं को देख मुख्यमंत्री रुक गए। कुछ ही पलों में भारी संख्या में दुकानदार, भाजपा कार्यकर्ता व अन्य लोग भी जमा हो गए और इसी बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने समस्याओं को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपना ज्ञापन भी दिया।इसी बीच जिन कार्यकर्ताओं की कुछ समस्याएं थी प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी के द्वारा उसी समय अधिकारियों को उन समस्याओं को समाधान करने का दिशा निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडवा हल्के की जनता के लिए सीएम हाउस के दरवाजे 24 घंटे खुले हैं अगर किसी भी कार्यकर्ताओं को रात के समय में भी कोई जरूरत पड़ जाती है तो वह सीएम हाउस जाकर अपनी समस्या को मुझे सुना सकता है। इस मौके पर मंडल प्रधान विकास शर्मा, सरपंच संजीव सिंह लखोड़ी सैनी सभा के प्रधान गुरनाम सैनी मार्केट कमेटी के चेयरमैन जसविंद्र हमीदपुर, विनोद सिंगला कौशल सैनी, जितेंद्र गर्ग, सुरेश कश्यप, मंडल महामंत्र भीम सिंह बेरथला, मंडल महामंत्री अनिल मौजूद रहे।