Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Security beefed up for Home Minister Shah's arrival

Kurukshetra News: गृह मंत्री शाह के आगमन को लेकर बढ़ाई सुरक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Security beefed up for Home Minister Shah's arrival
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम स्थल पर तैयार की गई हट। संवाद - फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन अक्तूबर के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के व्यापक इंतजाम किए हैं। इसके लिए प्रदेश के छह पुलिस अधीक्षक (एसपी), 20 उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) और 22 पुलिस कंपनियों को तैनात किया गया है। ड्यूटी दिन-रात की शिफ्टों में संचालित होगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस ने आयोजन स्थल केडीबी मेला ग्राउंड सहित पूरे जिले में निगरानी तेज कर दी है। होटलों, धर्मशालाओं और अन्य संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आयोजन स्थल के सभी प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। प्रत्येक व्यक्ति को इनसे गुजरना अनिवार्य होगा। जिला प्रशासन की ओर से मुख्य स्थानों के लिए विशेष पास जारी किए जाएंगे और बिना पास किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए वर्दीधारी और सादे कपड़ों में पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने सोमवार को पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। अग्रवाल ने कहा कि धर्मनगरी की पावन धरती पर केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को ऐतिहासिक और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी के प्रति सजग रहने और सुरक्षा व्यवस्था को अचूक बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

कुरुक्षेत्र। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम स्थल पर तैयार की गई हट। संवाद

कुरुक्षेत्र। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम स्थल पर तैयार की गई हट। संवाद- फोटो : Samvad

कुरुक्षेत्र। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम स्थल पर तैयार की गई हट। संवाद

कुरुक्षेत्र। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम स्थल पर तैयार की गई हट। संवाद- फोटो : Samvad

कुरुक्षेत्र। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम स्थल पर तैयार की गई हट। संवाद

कुरुक्षेत्र। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम स्थल पर तैयार की गई हट। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed