{"_id":"6089cc658ebc3e8d2d43a8db","slug":"sector-7-and-13-sealed-due-to-corona-kurukshetra-news-knl68546621","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-7 व 13 को किया सील, प्रवेश पर पुलिस का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-7 व 13 को किया सील, प्रवेश पर पुलिस का पहरा
विज्ञापन
प्रशासन ने कोरोना के अधिक केस मिलने पर बुधवार को सेक्टर 7 व 13 में सील कर दिया है। दोनों सेक्टरों के प्रवेश द्वारों पर पुलिस का सख्त पहरा होगा और किसी को सेक्टर से बाहर या अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। इसके अलावा 189 स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेंनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए है। इनमें सांवला, खेड़ी मारकंडा, पिपली, पिपली बीएनसी कॉलोनी, सिरसमा, उमरी, राजकीय स्कूल उमरी, मथाना, खानपुर कोलियां, प्रतापगढ़, मथाना, बोढ़ी, शादीपुर लाडवा, समानी, किरमच, बलाही, दबखेड़ी, खेड़ी ब्राहमणा, लौहार माजरा शामिल हैं। इसके अलावा फतुपुर, अजरानी, सेक्टर-3, 4, 5, 7, 8, 13, 30, देवीदास पुरा, रतगल, थानेसर वार्ड-1, 6, 7, 8, 17, सलारपुर रोड, विष्णु कॉलोनी, एनआईटी कैंपस, कॉलेज कॉलोनी किरमच रोड, आकाश नगर, दीदार नगर, शांति नगर, पट्टीकसेरला, कनीपला, सरस्वती कॉलोनी, खैरा, पिपली शंकर कॉलोनी, मसाना, रामगढ़, जोगना खेड़ा, खानपुर रोड़ान, घराड़सी, अजराना कलां, कैंथला खुर्द, सिंहपुरा, धुराली, चक्रवर्ती मोहल्ला, केयूके कैंपस, रामचंद्र कॉलोनी, एकता विहार, न्यू शंटी कॉलोनी, न्यू शांति नगर में इन क्षेत्रों में कंटेनमेंट और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए गए है।
उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने जारी आदेशों में कहा है कि पुलिस, हरियाणा रोडवेज कुरुक्षेत्र, जिला विपणन एवं प्रवर्तन अधिकारी, बिजली विभाग, कार्यकारी अभियंता पब्लिक हेल्थ व लोक निर्माण विभाग अपने विभाग से संबंधित प्रबंध करवाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्र के नोडल अधिकारी कंट्रोल रूम में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करेंगे और इस कंट्रोल रूम की नियमित रूप से रिपोर्ट तैयार करके जिला मुख्यालय को भेजेंगे। कोई भी व्यक्ति कोविड-19 से संबंधित जानकारी व सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर 1950 व 1075 को भी डायल कर सकता है।