फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Secretary of Central Food Department inspected FCI godown

केंद्रीय खाद्य विभाग के सचिव सुधांशु पांडेय ने किया एफसीआई गोदाम का औचक निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Secretary of Central Food Department inspected FCI godown
भारत सरकार के खाद्य विभाग के सचिव सुधांशु पांडेय ने अमीन रोड पर स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य सामग्री को भी जांचा और मापदंडों के अनुसार भंडारण प्रणाली की जांच की। इतना ही नहीं शांतिनगर में पहुंच एक राशन डिपो की भी जांच की। यहां लाभार्थियों से बातचीत करके सार्वजनिक वितरण प्रणाली की फीडबैक रिपोर्ट भी हासिल की। भारत सरकार खाद्य विभाग के सचिव सुधांशु पांडेय ने कैथल जिला का दौरा करने के बाद कुरुक्षेत्र में सबसे पहले अमीन रोड पर एफसीआई के गोदाम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भारत सरकार के सचिव के साथ हरियाणा खाद्य आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त प्रधान सचिव अनुराग रस्तोगी, विभाग के निदेशक विजय सिंह दहिया, उपायुक्त मुकुल कुमार, एफसीआई के महाप्रबंधक ओम प्रकाश ने गोदाम की जांच की। केंद्रीय सचिव ने गोदाम में गेहूं व चावल के भंडारण की व्यवस्था का बारीकी से मूल्यांकन किया और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांची। इसके पश्चात केंद्रीय सचिव सहित अन्य अधिकारी शांति नगर में चरण जीत विजय कुमार के राशन डिपो पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने राशन के डिपो पर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की और मौके पर मौजूद लाभार्थियों से बातचीत करके सार्वजनिक वितरण प्रणाली के बारे में पूछताछ की। इन दोनों जगहों पर सभी कुछ ठीक पाया गया है। केंद्रीय सचिव ने अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को मिलना चाहिए। इसके साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से सभी योग्य प्रार्थियों को अच्छी गुणवत्ता का राशन मिलना चाहिए। इस मौके पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक केके गोयल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed