{"_id":"692f4b01d168c3af0d0b391e","slug":"second-phase-of-mp-sports-festival-starts-today-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-146350-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सांसद खेल महोत्सव के दूसरे चरण की प्रतियोगिताओं की शुरुआत आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सांसद खेल महोत्सव के दूसरे चरण की प्रतियोगिताओं की शुरुआत आज से
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र। सांसद खेल महोत्सव के दूसरे चरण में विधानसभा स्तर की खेल प्रतिस्पर्धाएं बुधवार से शुरू हो रही हैं। द्रोणाचार्य स्टेडियम में इन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ पूर्व मंत्री सुभाष सुधा करेंगे।
सांसद नवीन जिंदल के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि दूसरे चरण के सफल आयोजन के लिए नवीन जिंदल फाउंडेशन की टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। इस चरण में एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, जंपिंग-स्किपिंग, रस्साकस्सी, बॉक्सिंग, जूडो और कुश्ती जैसी प्रतिस्पर्धाएं द्रोणाचार्य स्टेडियम में होंगी। इसके अलावा वॉलीबॉल और आर्चरी की प्रतियोगिताएं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में, बॉडी बिल्डिंग राजीव गांधी खेल स्टेडियम धनौरा जट्टान में, शूटिंग करण शूटिंग आकदमी में, हॉकी मारकंडेश्वर स्टेडियम शाहाबाद में और क्रिकेट के मुकाबले विक्ट्री फील्ड जिरबड़ी में आयोजित किए जाएंगे।
धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिंदल के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिताएं 6 दिसंबर तक चलेंगी जिनमें कुल 14 खेल शामिल हैं। पहला स्थान पाने वाली टीम को 50,000 और दूसरा स्थान हासिल करने वाली टीम को 25,000 की इनाम राशि दी जाएगी। वहीं एकल स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 3100 और द्वितीय को 2100 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।