{"_id":"66760f29a94b428103080de4","slug":"second-biker-dies-after-bike-collides-with-gt-road-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-119876-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जीटी रोड पर बाइक की टक्कर लगने से दूसरे बाइक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जीटी रोड पर बाइक की टक्कर लगने से दूसरे बाइक चालक की मौत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जीटी रोड पर खानपुर कोलियां के नजदीक एक बाइक चालक ने दूसरी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में एक बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त रवि कुमार 36 निवासी पनजेटो पथरेड़ी जिला अंबाला के रूप में हुई। उधर, शहर में मोहन नगर रेलवे पुल पर खड़े ट्रक में एक निजी अस्पताल एंबुलेंस भिड़ गई। गनीमत रही इसमें चालक के अलावा कोई मरीज और तीमारदार नहीं सवार था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
थाना सदर में दर्ज शिकायत में शिव कुमार निवासी खेड़ी मारकंडा ने बताया कि उसका बहनोई रवि कुमार अपनी बाइक पर अपनी बहन से मिलने दूधला गांव जा रहा था। वीरवार रात करीब साढ़े आठ बजे उसे सूचना मिली उसके बहनोई की बाइक में किसी अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसके बहनोई की बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में उसका बहनोई रवि कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गया। राहगीरों ने उसे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसके बहनोई को मृत घोषित कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
खड़े ट्रक से टकराई एंबुलेंस
उधर, शहर में देर रात ही एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस मोहन नगर रेलवे पुल पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एंबुलेंस चालक जख्मी हो गया। चालक को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से वह चालक को प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल चला गया। चालक एंबुलेंस लेकर अस्पताल जा रहा था। इसी दौरान पुल पर खराब हो गए ट्रक से एंबुलेंस टकरा गई। गनीमत रही इसमें कोई मरीज और तीमारदार सवार नहीं था अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था।