फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Second accused of fraud of eight lakhs arrested in the name of sending it to Japan

वर्क परमिट पर जापान भेजने के नाम पर आठ लाख की धोखाधड़ी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Second accused of fraud of eight lakhs arrested in the name of sending it to Japan
डेढ़ साल पहले वर्क परमिट पर जापान भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सचिन वासी भूखड़ी को दो दिन के रिमांड पर लिया है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 10 फरवरी को लाल चंद वासी भैनी ने बाबैन पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी और उसके बेटे अमन कुमार की मुलाकात अमरजीत सिंह और उसके बेटे सचिन वासी भूखड़ी से हुई थी।
विज्ञापन

अमरजीत ने उसे बताया कि उसका एक बेटा सुमित इंडोनेशिया में रहता है। उसने वहीं पर शादी की हुई है। उसके बेटे का ससुर जापान में एक कंपनी चलाता है, जिसे वहां काम के लिए कुछ युवकों की जरूरत है। अगर वह अपने बेटे को जापान भेजना चाहता है तो वह एक महीने के अंदर जापान भेजकर वर्क परमिट दिलाकर उसे जापान भेज देगा। इस एवज में आरोपी ने उससे साढ़े 9 लाख रुपये की मांग की थी, जिसमें उसे आठ रुपये एडवांस देने होंगे। अमरजीत सिंह ने फोन पर उनकी बात अपने बेटे सुमित से भी कराई थी। उनकी बातों में आकर उसने अपने बेटे का पासपोर्ट, अन्य कागजात व एक लाख रुपये अमरजीत को दिए थे। बकाया राशि सात लाख रुपये अमरजीत के कहे अनुसार उनके बैंक खाते में समय-समय पर जमा कराए थे।
विज्ञापन

21 जनवरी को आरोपियों ने उसके बेटे की फ्लाइट जयपुर से जकार्ता इंडोनेशिया भेज दिया था। अमरजीत ने इंडोनेशिया से उसका जापान का वीजा और फ्लाइट की जिम्मेदारी उसके बेटे सुमित से कराने का आश्वासन दिया था, मगर यहां कई दिन रहने के बाद आरोपियों ने उसके बेटे का कोई वीजा नहीं लगवाया और न ही उसके पैसे वापस लौटाए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच करते हुए 3 सितंबर 2020 को आरोपी अमरजीत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने 20 सितंबर को दूसरे आरोपी सचिन को गिरफ्तार करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed