फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   second accused of fraud arrested

धोखधड़ी करने का दूसरा भी आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
second accused of fraud arrested
जिला पुलिस ने पैसे लेकर लकड़ी न काटने की धोखाधड़ी करने के दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिला अंबाला के गांव अकालगढ़ निवासी सुखदेव सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 6 फरवरी को गांधी नगर कॉलोनी जिला यमुनानगर निवासी अजय कुमार ने बाबैन पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया थाकि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पेड़-पौधे खरीदने का कार्य करता है। उन्होंने सुखदेव सिंह की 21 एकड़ में खड़े पापलर की लकड़ी जीपीए के आधार पर उसके भाई कर्म सिंह ने 87 लाख मे खरीदी थी। सुखदेव सिंह जो कि विदेश मे रहता है। उसने अपनी सारी जमीन कि देख रेख फसल बेचने और तबादले आदि की जिम्मेवारी जीपीए के आधार पर उसके छोटे भाई कर्म सिंह को दी हुई थी। उसके भाई ने उनको 17 एकड़ पेड़ मंगौली रांगडान जिला कुरुक्षेत्र तथा 4 एकड़ लकड़ी अकालगढ़ जिला अंबाला में दिखाई थी। उन्होंने बाबैन तहसील में लिखित इकरार नामा के द्वारा यह लकड़ी खरीदी थी। उन्होंने कर्म सिंह को 43 लाख 50 हजार रुपये आरटीजीएस द्वारा खाते मे डलवाये और 10 लाख रुपये की रकम कर्म सिंह को नगद दी थी। इस प्रकार उन्होंने 53 लाख 50 हजार रुपये कर्म सिंह को दिये। पैसे देने के करीब 20 दिन बाद सुखदेव ने जीपीए बदलकर उनको लकड़ी काटने से रोक दिया तथा अमेरिका से वापस आकर यह लकड़ी किसी दूसरी पार्टी को बेच दी और पेड़ काटने शुरू कर दिए। इस प्रकार दोनों भाइयों ने मिली भगत करके उसके 53 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कर्म सिंह को पहले ही काबू कर लिया था, जबकि दूसरे आरोपी सुखदेव सिंह का लुक आउट सरकुलर जारी करवा दिया था। आरोपी को विदेश से डिपोटकर दिया, जिसकी एयरपोर्ट अथॉरिटी से सूचना मिलने के उपरांत निरीक्षक रमेश कुमार, एएसआई सुरेंद्र कुमार, हवलदार प्रीतम सिंह व एसपीओ गुलाब सिंह की टीम ने आरोपी को एयरपोर्ट दिल्ली से काबू कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed