फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Second accused arrested in drug trafficking case

Kurukshetra News: नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Second accused arrested in drug trafficking case
पिपली। नशीले पदार्थों की तस्करी पर सख्ती बढ़ाते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने मंगलवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने 20 मई को सूचना पर गांव सांवला के पास खड़े कैंटर की तलाशी ली थी। कैंटर से 39 किलो 170 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया और पंजाब के मोहाली जिला के ककराली गांव निवासी कैंटर चालक गुरप्रीत सिंह उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार किया था। अब इसी मामले में टीम ने मोहाली जिला के कारकोर गांव के रहने वाले संदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ थाना सदर में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। वहीं टीम ने मंगलवार को काबू आरोपी को अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस दोनों आरोपियों से की गई पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन




अमेरिका भेजने के नाम पर साढ़े 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र। अमेरिका भेजने के नाम पर साढ़े 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने राजस्थान से काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान जयपुर निवासी सुधीर कुमार गोदारा के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि सेक्टर-पांच निवासी अजीत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने बेटे, बहू और पोती को इंग्लैंड होते हुए अमेरिका भेजना चाहते थे। 28 फरवरी 2024 को रिश्तेदार के माध्यम से पिहोवा की नई अनाज मंडी में आढ़ती खुशी राम से संपर्क किया गया। उनके बीच में 15 लाख रुपये में प्रति व्यक्ति सौदा तय हो गया, इसके बाद उन्होंने 15 लाख रुपये एजेंट बिलाल चौधरी के नाम पर सिक्योरिटी जमा कराई गई। आरोपियों ने 10 मार्च 2024 तक सभी को इंग्लैंड होते हुए अमेरिका भेजने का वादा किया और वादा पूरा न होने पर पूरी रकम वापस करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

29 फरवरी 2024 को करनाल निवासी यश को भारत से अमेरिका भेजने के लिए 27 लाख 50 हजार रुपये भी इसी एजेंट के नाम पर जमा किए गए। इसके बाद तय समय में आरोपियों ने उनके परिवार के सदस्यों को अमेरिका नहीं भेज पाया तो आरोपियों ने केवल सात लाख रुपये वापस किए, जबकि 20 लाख 50 हजार रुपये अभी तक नहीं लौटाए। इस मामले में थाना शहर थानेसर में धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आर्थिक अपराध शाखा ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाइक चोरी के मामले में चार आरोपियों को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लिया
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा दो की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी की एक वारदात को सुलझाते हुए चार आरोपियों को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में इंदिरा कॉलोनी निवासी संजू पाठक, कैथल जिला के फरल गांव के रहने वाला साहिल उर्फ कच्छू, चक्रवर्ती मोहल्ला निवासी प्रदीप कुमार उर्फ दीपू तथा सन्निहित सरोवर निवासी सूरज उर्फ बाबा शामिल हैं।
पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल के अनुसार प्रोफेसर कॉलोनी निवासी अभिनव ने शिकायत दी थी कि 30 अप्रैल को रात करीब 10:30 बजे उनकी स्कूटी घर के बाहर खड़ी थी, जो अगली सुबह नहीं मिली, इसके अलावा आरोपियों पर शास्त्री नगर थानेसर से एक और स्कूटी चोरी करने का आरोप है। थाना कृष्णा गेट में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। टीम ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया व जांच में शामिल करने के बाद आरोपियों को दोबारा अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




गांजे के साथ आरोपी युवक, गिरफ्तार
पिपली। पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी और रखरखाव पर सख्ती जारी रखते हुए मंगलवार को यमुनानगर जिला के दड़बा माजरी गांव के रहने वाले साहिल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 148 ग्राम गांजा बरामद किया।

पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को विश्वसनीय सूचना मिली कि आरोपी साहिल गांजा लेकर बस से पीपली से यमुनानगर जा रहा है। सूचना पर टीम ने पीपली चौक पर यमुनानगर साइड नाकाबंदी कर निगरानी शुरू की। थोड़ी देर बाद आरोपी को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक किलो 148 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना सदर थानेसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। जांच में आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
नेट-जेआरएफ परीक्षा पास करवाने के नाम पर 3 लाख 55 हजार रुपये की धोखाधड़ी
पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी

कुरुक्षेत्र। थाना केयूके की थर्ड गेट चौकी टीम ने नेट परीक्षा पास करवाने के झूठे आश्वासन देकर 3 लाख 55 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीदार नगर निवासी जितेंद्र उर्फ जतिन के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल के अनुसार न्यू लक्ष्मण कॉलोनी निवासी एक महिला ने शिकायत दी कि वह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय मार्केट में फोटोस्टेट की दुकान पर जाती थी। दुकान संचालक जितेंद्र उर्फ जतिन उसे बार-बार आश्वासन देता रहा कि वह नेट और जेआरएफ परीक्षा पास करवा सकता है। महिला आरोपी के विश्वास में आकर 17 सितंबर 2025 से छह जनवरी के बीच कुल 3 लाख 55 हजार रुपये आरोपी को दे चुकी थी।

आरोपी ने न तो परीक्षा पास कराई और न ही रुपये वापस किए। इस मामले में थाना केयूके में धोखाधड़ी का प्राथमिकी दर्ज कर थर्ड गेट पुलिस चौकी द्वारा जांच की गई। सोमवार को थर्ड गेट चौकी प्रभारी विनोद कुमार की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर आरोपी को कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed