{"_id":"68c08b3724230294c409a82b","slug":"sdm-called-the-municipal-workers-and-got-the-cleaning-done-on-the-spot-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-141827-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एसडीएम ने नगर पालिका कर्मियों को बुला मौके पर ही करवाई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एसडीएम ने नगर पालिका कर्मियों को बुला मौके पर ही करवाई सफाई
विज्ञापन
पिहोवा। सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के दौरान ही मौके पर पड़े मिले कचरे को उठवाते एसडीमए अभिन
पिहोवा। उपमंडल अधिकारी अभिनव सिवाच ने उपमंडल के विभिन्न स्थानों का दौरा कर सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कुछ स्थानों पर पड़े कचरे और गंदगी के बारे में नगर पालिका के अधिकारियों को अवगत करवाया और मौके पर ही सफाई करवाई।
इस दौरान गलेडवा गुमथला गढु रोड के पास भी सड़कों के आसपास गंदगी मिली। उन्होंने इसके बारे में नगर पालिका के अधिकारियों को सचेत करवाया और मौके पर ही गंदगी को उठवाया गया। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के बाद नगर पालिका सहित अन्य संबंधित विभागों को स्वच्छता के लिए अलर्ट रहकर कार्य करने हैं।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ पिहोवा मेरा पिहोवा मेरा अभिमान के तहत हर गली हर मोहल्ला हर मकान हर संस्थान स्वच्छ हरियाणा की पहचान को आगे बढ़ाने का काम करना है। इस मिशन के तहत शहर के हर नागरिक को शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना सहयोग करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी पूरी मेहनत और लगन के साथ स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य करें। इस मिशन को मुकाम तक पहुंचाने के लिए सबसे पहले लोगों को जागरूक करना है।