{"_id":"686c2739ebaef9568802b8d0","slug":"scorpio-riders-broke-the-barricade-and-hit-the-shos-car-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-138446-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: स्कार्पियो सवार युवकों ने नाका तोड़ एसएचओ की गाड़ी को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: स्कार्पियो सवार युवकों ने नाका तोड़ एसएचओ की गाड़ी को मारी टक्कर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। ब्लैक स्कार्पियो सवार चार युवकों ने सोमवार की शाम चार बजे के करीब पुलिस का नाका तोड़ दिया और एसएचओ की गाड़ी को टक्कर मार दी। पुलिस ने युवकों का करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा किया लेकिन युवकों को काबू नहीं कर पाई।
युवक गाड़ी को सेक्टर 17 में खड़ी कर भाग गए। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले लेकिन देर रात तक युवकों को गिरफ्त में नहीं ले पाई।
पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना आई थी कि करनाल में फायरिंग की गई है, जिसमें तीन काले रंग की गाड़ी तो दो से तीन फॉच्यूर्नर गाड़ी में सवार लोग शामिल रहे। ये गाड़ियां वारदात के बाद नेशनल हाईवे से अंबाला की ओर निकली है। ऐसे में जिला पुलिस भी सतर्क हो गई और जगह-जगह नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जाने लगी। थाना शहर एसएचओ नरेश कुमार भी टीम के साथ पिपली-थर्ड गेट रोड मोहन नगर चौक पर नाका लगाए हुए थे। अभी कुछ वाहन ही जांचे थे कि पिपली की ओर से काले रंग की स्कार्पियो आ गई, जिसे एसआई महेंद्र ने रोके जाने का इशारा किया लेकिन इसमें सवार युवकों ने कार नहीं रोकी। यहां तक कि कुछ कदम पर ही सड़क किनारे खड़े एसएचओ को भी टक्कर मारने की कोशिश की लेकिन वे बच गए। गाड़ी सवार युवक रेलवे ओवरब्रिज से रेलवे स्टेशन की ओर से भाग निकले तभी एसएचओ ने भी टीम के साथ पीछा किया और रेलवे रोड पर स्कार्पियो के आगे अपनी गाड़ी लगाई तो युवकों ने उसे टक्कर मार दी और सेक्टर 17 पार्किंग में पहुंच गए, जहां गाड़ी खड़ी कर युवक भाग गए। टीम के साथ एसएचओ के अलावा डीएसपी सुनील कुमार, रोहताश कुमार व सीआईए की टीमें भी पहुंची। कार नंबर के आधार पर छानबीन की गई, पता चला कि युवक गाड़ी की चाबी राहुल को देकर भाग गया है। राहुल सेक्टर 17 में ही डॉक्टर के पास आया हुआ था।