फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Scorching heat since morning; maximum temperature reached 40 degrees.

Kurukshetra News: सुबह से ही भीषण गर्मी, 40 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Scorching heat since morning; maximum temperature reached 40 degrees.
कुरुक्षेत्र। गांव पलवल के खेतों में की गई धान रोपाई। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिले में दो दिन से भीषण गर्मी का दौर जारी है। रविवार को भी अधिकतम तापमान 40 दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहा। अगले तीन दिन मौसम में बदलाव की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते भीषण गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद है। दो दिन पहले भी मौसम में बदलाव रहा तो वहीं अब फिर बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। ऐसे में किसानों ने धान रोपाई कार्य तेज कर दिया है। 15 जून से धान रोपाई शुरू की जा चुकी है। हालांकि इस हप्ते रोपाई और भी तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

धान रोपाई के लिए हजारों प्रवासी मजदूर भी पहुंचे हुए हैं। उधर कृषि विशेषज्ञ डॉ. कर्मचंद का कहना है कि आगे मौसम में आंशिक बदलाव होते रहने की संभावना है। ऐसे में धान रोपाई कर रहे किसानों को चिंतित नहीं होना चाहिए। उधर, बागवानी विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि फिलहाल मौसम सब्जी की फसलों के अनुकूल है लेकिन किसानों को कृषि वैज्ञानिकों के संपर्क में रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed