फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Scientists will discuss natural farming today, Kurukshetra

वैज्ञानिक आज करेंगे प्राकृतिक खेती पर चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:55 AM IST
विज्ञापन
Scientists will discuss natural farming today, Kurukshetra
अधिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त मुकुल कुमार। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में मंगलवार को आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय कृषि कार्यशाला में वैज्ञानिक किसानों से प्राकृतिक खेती के मूलभूत सिद्धांतों पर चर्चा करेंगे। वहीं कार्यशाला में अलग-अलग स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें कृषि उत्पादों से संबंधित 14 स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इनमें से सात स्टॉल प्रगतिशील किसानों के होंगे।
अमृत महोत्सव को लेकर आयोजित इस कार्यशाला में प्रदेश सरकार किसानों को प्राकृतिक खेती की एक सौगात देने जा रही है, जिसके माध्यम से समाज के लोगों को जहर युक्त खाद्य पदार्थों से छुटकारा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यशाला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उपायुक्त मुकुल कुमार ने सोमवार को कार्यशाला की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। ार्यशाला सुबह 10 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

पहले सत्र में नीति आयोग नई दिल्ली की वरिष्ठ सलाहकार डॉ. नीलम पटेल प्राकृतिक खेती की रीतियां एवं रणनीतियों पर चर्चा करेंगी। साथ ही प्रगतिशील किसान राजकुमार प्राकृतिक खेती पर कृषि अनुभव, सेवानिवृत वैज्ञानिक इंचार्ज प्रतिरक्षा विज्ञान लुवास हिसार डॉ. जगबीर रावत भी प्राकृतिक खेती के अनुभवों को साझा करेंगे। प्रगतिशील किसान फुल कुमार, रणजीत सिंह प्राकृतिक खेती पर खेत प्रथाएं व खेत अनुभव को विस्तार से किसानों के समक्ष रखेंगे। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार से सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बलजीत सहारन प्राकृतिक खेती अवधारणा में सूक्ष्म जीवों की भूमिका और हिमाचल प्रदेश से प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के कार्यकारी निदेशक डॉ. राजेश्वर सिंह भी प्राकृतिक खेती पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे सत्र में प्राकृतिक खेती के मूल सिद्धांतों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस सत्र में हिसार कृषि विश्वविद्यालय सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. हरिओम प्राकृतिक खेती के मूलभूत सिद्धांत, कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति डॉ. वीआर कंबोज प्राकृतिक खेती की पहल एवं कार्य योजना, करनाल एमएचयू के कुलपति डॉ. संवर सिंह बागवानी में प्राकृतिक खेती, लुवास हिसार से कुलपति डॉ. विनोद कुमार वर्मा प्राकृतिक खेती में देसी गाय का योगदान तथा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा भी अपने अनुभवों को साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed